फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   ज्वाईन न करवाया तो कर्मचारी करेंगे आमरण अनशन :

ज्वाईन न करवाया तो कर्मचारी करेंगे आमरण अनशन :

Tue, 29 Jan 2019 12:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jan 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
ज्वाईन न करवाया तो कर्मचारी करेंगे आमरण अनशन :
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। ठेकेदार द्वारा हटाए गए आरोही स्कूल के कर्मचारियों को दोबारा समायोजित करने की मांग को लेकर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी यूनियन के बैनर तले दिया जा रहा धरना 151वें दिन में प्रवेश कर गया। अभी तक ना तो किसी अधिकारी ने और न ही सरकार के किसी प्रतिनिधि ने इन कर्मचारियों की सुध नहीं ली है। इससे इन कर्मचारियों के अलावा अन्य कर्मचारी संगठनों ने भी रोष जताया है।

कर्मचारियों ने कहा कि ठेकेदार की मनमर्जी इतनी बढ़ गई है कि अब वह कर्मचारियों को धमकी भरे लहजे में भी कहता है कि तुम कहीं भी शिकायत कर लो, उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। कर्मचारियों ने बताया कि समायोजन की मांग को लेकर वे भाजपा जिलाध्यक्ष वेद फुलां से भी मिले लेकिन उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान भूप सिंह भड़ोलांवाली ने बताया कि कर्मचारियों की बात सुनने के लिए अधिकारियों व नेताओं के पास कोई समय नहीं है। जब प्रतिनिधिमंडल मंत्री व अधिकारियों से मिलने जाता है तो उसे मिलने तक का समय नहीं दिया जाता। धरने में विनोद भिरड़ाना, संदीप, सुरजीत, सुखविन्द्र, शैंटी, कृष्ण, सुरेंद्र डारा, सुंदर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed