{"_id":"5bdc9ff4bdec22694e6b7ab4","slug":"11541185524-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीसी सतबीर जांगु ने किया कार्यालयों का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीसी सतबीर जांगु ने किया कार्यालयों का निरीक्षण
Updated Sat, 03 Nov 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर जांगु ने शुक्रवार को अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय का निरीक्षण किया और लंबित कार्यों को तत्परता से निपटाने के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हम अधिकारी-कर्मचारियों का मुख्य कर्तव्य सरकार द्वारा लागू की जनकल्याणकारी नीतियों व विभिन्न प्रकार की सेवाएं जनता को समय पर उपलब्ध करवाना है।
उन्होंने कहा कि जनता के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए और कार्यालय में आने वाले नागरिकों से मधुर व्यवहार व बेहतर संबंध स्थापित करे। इस अवसर पर सीईओ डीआरडीए व जिप डॉ जयबीर यादव सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।