{"_id":"5bd8ad07bdec22174b2c2d5d","slug":"11540926727-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात्रि 11 बजे थैलीसीमिया पीड़ित बच्चें की मदद के लिए रक्तदान करने पहुंचे बराला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात्रि 11 बजे थैलीसीमिया पीड़ित बच्चें की मदद के लिए रक्तदान करने पहुंचे बराला
Updated Wed, 31 Oct 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
थैलेसीमिया पीड़ित बच्चे की मदद के लिए रात 11 बजे रक्तदान करने पहुंचे बराला
अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष एवं टोहाना के विधायक सुभाष बराला ने मानवता का परिचय दिया है। उन्होेंने बीती रात 11 बजे थैलेसीमिया से ग्रस्त बच्चे को रक्तदान किया, जिसे इसकी सख्त जरूरत थी। रात को जब उन्हें जनसेवा ब्लड ग्रुप के एक सदस्य ने यह सूचना दी कि थैलेसीमिया से ग्रस्त एक बच्चे को ए-पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता है, तो उन्होंने बिना देरी किए जगदंबे ब्लड ग्रुप बैंक पहुंचकर रक्तदान किया।
जानकारी के अनुसार भूना क्षेत्र में 31 अक्तूबर को मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जन विश्वास रैली की तैयारियों को लेकर प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला कार्यकर्ताओं की बैठक ले रहे थे, उसी समय जन सेवा ब्लड ग्रुप के सदस्य ने प्रदेशाध्यक्ष को फोन किया कि थैलेसीमिया पीड़ित बच्चे की मदद के लिए ए-पॉजिटिव ब्लड की जरूरत है। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की मदद के लिए सरकार सभी जरूरी कदम उठाएगी। उन्होंने कहा कि थैलेसीमिया बच्चों को माता-पिता से अनुवांशिक तौर पर मिलने वाला रोग है, जिसके होने से शरीर की हीमोग्लोबिन निर्माण प्रक्रिया में गड़बड़ी आ जाती है और बच्चे में रक्त क्षीणता हो जाती है। इस रोग से बच्चे के शरीर में रक्त की कमी होने लगती है, जिस कारण से उसे बार-बार रक्त की आवश्यकता पड़ती है।