{"_id":"5b3bc4c04f1c1b9a288b471d","slug":"11530643648-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में 4 काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में 4 काबू
Updated Wed, 04 Jul 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना। कुछ दिन पूर्व गांव रत्ताखेडा में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस ने चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
इस मामले में पुलिस मृतका के पति को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने मृतका के भाई के बयान दर्ज करते हुए पति सहित 7 लोगों के खिलाफ मार पिटाई व आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया था। गंाव धारसूल कलां निवासी 24 वर्षीय कविता का विवाह 6 वर्ष पूर्व रत्ताखेड़ा निवासी गुरमीत के साथ हुआ था। गुरमीत एक प्राइवेट कंपनी में सर्वेयर के तौर पर कार्य करता था। कविता के दो लड़के हैं। 13 जून की शाम को कविता ने घर में बने कमरे में फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली थी। पुलिस ने मृतका के भाई सुनील के ब्यान दर्ज करते हुए पति गुरमीत सिंह सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने गुरमीत को तत्काल ही गिरफ्तार कर लिया था। अब इस मामले में पुलिस ने रत्ताखेडा के राजबीर, बलविंद्र, अमित व विनोद को काबू कर लिया है।