{"_id":"5aecab694f1c1b3b0b8b80b1","slug":"11525459817-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला में धूमधाम से मनाया जाएगा आजीविका एवं कौशल विकास दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला में धूमधाम से मनाया जाएगा आजीविका एवं कौशल विकास दिवस
Updated Sat, 05 May 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
5 मई को मनाया जाएगा आजीविका एवं कौशल विकास दिवस
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। जिला में शनिवार 5 मई को ग्राम स्वराज अभियान के तहत आजीविका एवं कौशल विकास दिवस मनाया जाएगा। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला कार्यक्रम अधिकारी रणविजय ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आजीविका एवं कौशल विकास दिवस फतेहाबाद के पटवार भवन में 2 बजे आयोजित किया जाएगा। इसी प्रकार से बीडीपीओ ऑफिस टोहाना में प्रात: 9 बजे तथा बीडीपीओ ऑफिस भूना में 12 बजे आजीविका एवं कौशल विकास दिवस का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शहरों की तर्ज पर गांवों में विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध करवाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से 14 अप्रैल से ग्राम स्वराज अभियान आरंभ किया गया था, जिसका समापन शनिवार 5 मई को होगा। इस दौरान आयोजित किए जाने वाले आजीविका एवं कौशल विकास दिवस के अवसर पर लोगों को विभिन्न गतिविधियों के साथ-साथ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की जानकारी दी जाएगी।