फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   कांग्रेस लोकसभा व विधानसभा में उठाएगी आंगनवाड़ी वर्कर्स की आवाज : डा. तंवर

कांग्रेस लोकसभा व विधानसभा में उठाएगी आंगनवाड़ी वर्कर्स की आवाज : डा. तंवर

Tue, 27 Feb 2018 12:34 AM IST
Updated Tue, 27 Feb 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस लोकसभा व विधानसभा में उठाएगी आंगनवाड़ी वर्कर्स की आवाज : डा. तंवर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्परों के धरने के 8वें दिन कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर पहुंचे और आंगनबाड़ी कर्मियों के आंदोलन को समर्थन दिया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स यूनियन द्वारा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष को मांग पत्र सौंपा गया। डा. तंवर ने कहा कि वर्कर्स की मांगों को विधानसभा और लोकसभा में उठाया जाएगा और जरूरत पड़ी तो सड़कों पर भी कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता वर्कर्स के आंदोलन में साथ देगा।
उन्होंने कहा कि आज महिलाएं जागरूक हो रही हैं लेकिन सरकार को महिलाओं के हितों की कोई परवाह नहीं है। आज सरकार की बेरूखी के चलते महिलाएं अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने को मजबूर हैं और निश्चित तौर पर उनका यह संघर्ष अवश्य रंग लाएगा। डा. तंवर ने कहा कि लोकतंत्र में अपने अधिकारों के लिए संघर्ष, आंदोलन करना ही लोकतंत्र की असली शक्ति है। उन्होंने हरियाणा में हो रहे महिलाओं के संघर्ष को भी सलाम किया। इस अवसर पर उनके साथ कांग्रेस महिला विंग की जिला प्रधान कृष्णा पूनियां, ठाकुर भवानी सिंह, अशोक भुक्कर सहित अनेक कांग्रेस नेता शामिल थे। धरने को इनेलो नेत्री सुमनलता सिवाच एडवोकेट ने भी अपना समर्थन दिया।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स यूनियन के धरने की अध्यक्षता सुदेश भट्टू व मलकीत कौर ने की तथा संचालन सुलोचना गाजूवाला, माया पूनियां ने किया। धरने को अनीता जाखल, दमयन्ति, किरण जमालपुर, प्रकाश कौर, सीता देवी आदि ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार उनकी मांगों को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रही जिस कारण आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हैल्पर्स ने अपने आंदोलन को तेज करने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि राज्य कमेटी के आह्वान पर जिलेभर की आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हैल्पर्स द्वारा 27 फरवरी को दोपहर डेढ़ बजे से 3 बजे तक लघु सचिवालय का घेराव किया जाएगा। इसके बाद भी सरकार ने उनकी मांगों को नहीं माना तो 5 मार्च को करनाल में मुख्यमंत्री आवास पर प्रदर्शन कर आंगनवाड़ी वर्कर्स एवं हैल्पर्स उनका घेराव करेंगी। उन्होंने कहा कि करनाल में सीएम आवास पर किए जाने वाले प्रदर्शन में प्रदेशभर से 50 हजार से ज्यादा वर्कर्स एवं हैल्पर्स भाग लेंगी। आज धरने को सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान भूप सिंह भड़ोलावाली, सीटू जिला उपप्रधान रमेश जाण्डली, जिला सचिव ओमप्रकाश अनेजा, राजकुमार निराणियां, रिटायर्ड कर्मचारी संघ के बेगराज, मा. राजपाल मित्ताथल, सतीश जिलेदार, रमेश शर्मा ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed