फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   बच्चों सहित नहर में कूदने पंहुची महिला, लोगों ने बचाया

बच्चों सहित नहर में कूदने पंहुची महिला, लोगों ने बचाया

Thu, 22 Feb 2018 11:57 PM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
बच्चों सहित नहर में कूदने पंहुची महिला, लोगों ने बचाया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भट्टूकलां।
एक महिला अपने तीन बच्चों के साथ नहर में कूदने की मंशा से भट्टमण्डी के समीप फतेहाबाद ब्रांच के पास पहुंची। लोगों ने ब्रांच नहर की पटरियों पर चढ़ने से पहले ही महिला व उसके बच्चों को बचा लिया। पुलिस बच्चों सहित महिला को थाना लाकर मामले की पूछताछ की। जिस पर महिला ने बताया कि घरेलू कलह व पारिवारिक परिस्थितियों के कारण वह ऐसा कदम उठाने जा रही थी। गांव गदली निवासी महिला चमेली अपने एक ढाई साल के बच्चे व दो 15 माह के जुड़वे बच्चे के साथ भट्टू के नजदीक फतेहाबाद ब्रांच नहर पर पहुंची। जहां पर लोगों को महिला की संदिग्ध गतिविधियां नजर आई। लोगों ने महिला को रोक कर घटना की सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी रणधीर सिंह ने बताया कि घरेलू विवाद के कारण महिला ऐसा कदम उठाने जा रही थी। महिला के मायके वालों को बुलाकर उनके साथ भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed