{"_id":"5a51145e4f1c1b4a198b531e","slug":"11515263070-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाटे में चल रहे पपीहा टुरिस्ट कांप्लेक्स को लीज पर देने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाटे में चल रहे पपीहा टुरिस्ट कांप्लेक्स को लीज पर देने की तैयारी
Updated Sat, 06 Jan 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटे में चल रहे पपीहा टूरिस्ट काम्प्लेक्स को लीज पर देने की तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
सालों से घाटे में चल रहे हरियाणा पर्यटन केंद्र के अधीन आने वाले पपीहा पर्यटन केंद्र को अब हरियाणा पर्यटन कार्पोरेशन लीज पर देने की तैयारी कर रहा है। कार्पोरेशन के एमडी ने फतेहाबाद स्थित पपीहा पर्यटन केन्द्र के इंचार्ज को पत्र भेजकर काम्प्लेक्स की जमीन व इमारत का मूल्यांकन कर रिपोर्ट जल्द से जल्द भेजने को कहा है। साथी ही काम्प्लेक्स में जो भी सामान है, चाहे वह प्रयोग में आ रहा हो, अथवा ना आ रहा हो, उसकी भी अलग से लिस्ट तैयार करने को कहा गया है। ताकि एक रिजर्व प्राइस तैयार करके लीज लेने वाले को बताया जा सके।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हरियाणा पर्यटन केंद्र ने वर्ष 1992 में फतेहाबाद में सरकारी पपीहा पर्यटन केंद्र के निर्माण की प्रक्रिया शुरू की थी। तत्कालीन मुख्यमंत्री स्व. भजनलाल ने 1992 में ही इसकी नींव रखी थी। यह पपीहा टूरिस्ट काम्प्लेक्स दो सालों में बनकर तैयार हुआ। काम्प्लेक्स के निर्माण के साथ-साथ ही एक भव्य पार्क का निर्माण भी किया गया था। वर्ष 1994 में तत्कालीन पर्यटन मंत्री स्व. लीलाकृष्ण चौधरी ने इसका शुभारंभ किया था। पपीहा टूरिस्ट काम्प्लेक्स फतेहाबाद का पहला ऐसा हाईफाई मोटेल व रेस्टोरेंट था। इस बार रेस्टोरेंट के साथ-साथ रात्रि ठहराव के लिए बढ़िया कमरों का निर्माण भी किया गया था। शुरुआती दौर में यह काम्प्लेक्स काफी चला और शहरवासियों का यहां जमावड़ा लगा रहता था, लेकिन धीरे-धीरे यह पतन की राह पर चल निकला।
अधिक टैक्स बना पतन का कारण
उचित रख रखाव न होना व सामान पर अधिक टैक्स लगने के कारण लोगों ने बाद में पपीहा में आने से कन्नी काटनी शुरू कर दी। इसका मुख्य कारण यह भी रहा कि शहर में अनेक रेस्टोरेंट व होटल खुल गए। जिसमें वैट व सर्विस चार्ज कम लगता था, जबकि पपीहा में तो 20 फीसदी तक वैट व सर्विस चार्ज वसूला जाता था। पिछले करीब पांच सालों में तो पपीहा में लोगों ने आना ही बंद कर दिया। एक साल से रेस्टोरेंट व बार दोनों बंद हैं। पहले बार में थोड़ी बहुत चहल-पहल होती थी, लेकिन वह भी बाद में बंद हो गई। कुछ सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बाद एक बार बार को बंद करना पड़ा था। बाद में इसे खोलने के आर्डर तो आए, लेकिन काम्प्लेक्स में स्थित यह बार पिछले पांच सालों से घाटे में जा रहा था, जिस कारण इसे खोला नहीं गया।
विज्ञापन
अब लीज पर देने की तैयारी
हर माह लाखों रुपये के घाटे में जा रहे पपीहा टूरिस्ट काम्प्लेक्स को अब हरियाणा पर्यटन कार्पोरेशन ने लीज पर देने का मन बना लिया है। इस संबंध में एमडी ने इसके इंचार्ज को पत्र लिखकर बताया है कि जैसा की 5 दिसम्बर को कार्पोरेशन की हुई मीटिंग में निर्णय लिया गया है कि पपीहा को लीज पर दिया जाएगा। इसके लिए पपीहा टूरिस्ट काम्प्लेक्स की जमीन व इमारत की फतेहाबाद की मार्केट के अनुसार, लोक निर्माण विभाग से मूल्यांकन करवाया जाए। इसके बाद ही कांप्लेक्स में जो सामान है, भले ही वह प्रयोग में हो अथवा बिना प्रयोग का उसकी अलग से लिस्ट तैयार करके मुख्यालय को भेजी जाए। जमीन व इमारत मूल्यांकन तथा सामान के हिसाब से जो व्यक्ति इसे चलाने का लाइसेंस लेगा, उसे एक रिजर्व प्राइस बताया जाएगा। पत्र में यह भी कहा गया है कि अगर बोली के दौरान बोलीदाता सामान नहीं लेना चाहेगा तो इसे बोली करके बेच दिया जाएगा।
5 साल तक लीज पर देने की तैयारी
पपीहा टूरिस्ट काम्प्लेक्स के काउंटर इंचार्ज जगजीत सिंह ने बताया कि काम्प्लेक्स को पांच साल के लिए लीज पर देने की तैयारी है। मार्च महीने तक इसे लीज पर दे दिया जाएगा। मुख्यालय की ओर से जो जानकारियां मांगी गई हैं, उसको जल्द से जल्द भिजवा दिया जाएगा।
06 एफटीबीपी 09-फतेहाबाद के पपीहा टूरिस्ट काम्प्लेक्स के इंचार्ज को मुख्यालय द्वारा भेजा गया पत्र।
06 एफटीबीपी 10-फतेहाबाद के माडल टाउन के नजदीक स्थित पपीहा टूरिस्ट काम्प्लेक्स की इमारत, जो अब लीज पर दी जाएगी।