{"_id":"59caa4b54f1c1b6f548b49d9","slug":"11506452661-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्क के निर्माण के लिए डीसी से मिली संघर्ष समिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्क के निर्माण के लिए डीसी से मिली संघर्ष समिति
Updated Wed, 27 Sep 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पार्क के निर्माण के लिए डीसी से मिली संघर्ष समिति
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
पुरानी कचहरी स्थल पर पार्क निर्माण की मांग को लेकर संघर्ष कर रही टाऊन पार्क निर्माण संघर्ष समिति का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को अपनी मांगों को लेकर जिला उपायुक्त से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर पुरानी कचहरी स्थल पर पार्क विकसित करने, प्राथमिक विद्यालय और पुस्तकालय निर्माण की मांग की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व संघर्ष समिति के संयोजक मोहन लाल नारंग ने किया।
उपायुक्त को सौंपे ज्ञापन में संघर्ष समिति ने कहा कि तीन वर्षों से प्रशासन की बेरुखी के चलते तीनों कार्यों में देरी हो रही है। पार्क निर्माण का ठेका होने की प्रक्रिया में करीब तीन साल गुजर चुके हैं। अभी तक नगरपरिषद को विभागीय तकनीकी अनुमति प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि करीब छह महीने पहले इस पार्क का शिलान्यास और नामकरण पंडित दीन दयाल उपाध्याय के नाम पर किया गया था। उस समय उम्मीद जगी थी कि पार्क का निर्माण जल्द शुरू हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पार्क के निर्माण स्थल पर गंदगी के ढेर लगने लगे हैं। आवारा पशु घूमते रहते हैं। गंदगी के कारण मच्छरों की भरमार हो गई है। बीमारियां फैलने का खतरा है। सरकार का स्वच्छता अभियान दम तोड़ रहा है। संघर्ष समिति ने उपायुक्त से पार्क निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने, प्राथमिक विद्यालय और पुस्तकालय के निर्माण की भी मांग उठाई। प्रतिनिधिमंडल में महेंद्र कुमार धारनियां एडवोकेट, देवीलाल एडवोकेट, रमेश शर्मा, दुनीचंद गिल्होत्रा, बनारसी दास मोंगा, कृष्ण गिल्होत्रा, संजीव गेरा, राजीव सेतिया, दुष्यंत शर्मा आदि शामिल थे।