फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   नप ईओ से डीसी ने पूछा, कहां है आपका पोलिंग बूथ, ईओ बोले, जेई को पता होगा जी

नप ईओ से डीसी ने पूछा, कहां है आपका पोलिंग बूथ, ईओ बोले, जेई को पता होगा जी

Mon, 18 Mar 2019 11:38 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
नप ईओ से डीसी ने पूछा, कहां है आपका पोलिंग बूथ, ईओ बोले, जेई को पता होगा जी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। डीसी धीरेंद्र खड़गटा ने सोमवार दोपहर को नगर परिषद का औचक निरीक्षण किया। डीसी के नप दफ्तर में पहुंचने की सूचना मिलते ही कार्यालय में हड़कंप मच गया। दरअसल सोमवार को जिले के पोलिंग बूथों का निरीक्षण करने के दौरान डीसी धीरेंद्र खडग़टा अचानक नगर परिषद कार्यालय पहुंच गए। मौके पर पहुंचे ईओ जितेंद्र सिंह के आते ही डीसी ने उनसे नप कार्यालय में स्थित पोलिंग बूथ दिखाने को कहा तो नगर परिषद ईओ पहले तो बगलें झांकने लगे। बाद में उनसे सिर्फ इतना कहा गया कि सर, मेरी जानकारी में नहीं है, शायद जेई को पता होगा जी। इसके बाद मौके पर मौजूद नगर पार्षद नरेश बजाज किट्टू ने डीसी को बताया कि नगर परिषद कार्यालय के अंदर एक पोलिंग बूथ है। उन्होंने ही डीसी को पोलिंग बूथ का कमरा भी दिखाया।
पोलिंग बूथ वाले कमरे पर नहीं दिखा कोई नाम-नंबर
पार्षद नरेश बजाज द्वारा जिस कमरे में पोलिंग बूथ बताया गया। उस कमरे में डीसी पहुंचे तो फिलहाल नगर परिषद प्रशासन ने वहां पर अकाऊंट्स विभाग का दफ्तर बनाया हुआ है। इसके अलावा उस बूथ संबंधित कोई जानकारी ना तो उस कमरे के बाहर कहीं लिखी मिली, ना ही नगर परिषद प्रांगण में। इस बात से खफा हुए डीसी ने नगर परिषद अधिकारियों को फिर एक बार डांट पिलाते हुए कहा कि चुनावों से संबंधित कोई काम नहीं किया है नगर परिषद ने।
विज्ञापन

दफ्तर के गेट की टाइलें टूटी मिली तो प्रधान को बोले, ये रोज दिखती होगी, ठीक क्यों नहीं करवाई
नगर परिषद कार्यालय पहुंचे डीसी धीरेंद्र खडग़टा जैसे ही नगर परिषद की मेन बिल्डिंग के बाहर पहुंचे तो उनकी नजर गेट की टाइल्स पर पड़ी तो उनका मूड उखड़ गया। दफ्तर के गेट की ही चार टाइल्स टूटकर अलग हो चुकी थी। उन्होंने पास खड़े नगर परिषद प्रधान दर्शन नागपाल से पूछा कि आप तो रोजाना यहां से गुजरते होंगे तो इन टाइल्स को ठीक क्यों नहीं करवाया। इस पर दर्शन नागपाल भी चुप होकर रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दफ्तर प्रांगण में फैली गंदगी व कंडम वाहनों पर भी डीसी ने उठाए सवाल, जवाब नहीं दे सका नप प्रशासन
पोलिंग बूथ का निरीक्षण करने पहुंचे डीसी धीरेंद्र खडग़टा नगर परिषद प्रांगण में फैली गंदगी और कंडम वाहनों को भी देखकर अपना आपा खो बैठे। उन्होंने इस संदर्भ में नगर परिषद अधिकारियों से जवाब तलबी की तो कोई अधिकारी जवाब नहीं दे सका। इसके बाद उपायुक्त ने कार्यालय में खड़े कंडम वाहनों की ओर इशारा करते हुए कहा कि इन्हें शोपीस बनाकर क्यों रखा हुआ है। इनकी नीलामी करवाकर बेच दो। जिस पर नप अधिकारियों ने जल्द आदेशों की पालना की बात कही। इस मौके पर एसडीएम सरजीत नैन भी उनके साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed