{"_id":"5c5740f4bdec224dce166541","slug":"111549222132-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रतिया की दंपति जयपुर में आयोजित राष्ट्रीय एथलीट प्रतियोगिता के फाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रतिया की दंपति जयपुर में आयोजित राष्ट्रीय एथलीट प्रतियोगिता के फाइनल में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
10 किलोमीटर पैदल दौड़ में छिंद्रपाल कौर ने जीता सिल्वर
अमर उजाला ब्यूरो
रतिया। जयपुर में आयोजित राष्ट्रीय मास्टर एथलीट प्रतियोगिता में एक बार फिर रतिया के दंपती ने अपनी प्रतिस्पर्धा को उजागर करते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन किया है और इस प्रदर्शन के तहत विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए अगले वर्ग में प्रवेश कर लिया है। राष्ट्रीय मास्टर एथलीट का फाइनल मुकाबला 4 फरवरी को होगा। रतिया के प्रमुख एथलीट हरदीप सिंह व उसकी पत्नी छिंद्रपाल कौर ने विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में बेहतरीन प्रदर्शन कर अगले वर्ग में प्रवेश किए जाने की सूचना देते हुए बताया कि जयपुर में आयोजित 4 दिवसीय एथलीट प्रतियोगिता में छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्ग खिलाड़ी भी हिस्सा ले रहे हैं। खिलाड़ियों के बीच कड़े मुकाबले किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में हरियाणा की तरफ से दोनों पति-पत्नी के अलावा छत्रपाल सिंह व अन्य खिलाड़ी भी भाग ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि छिंद्रपाल कौर ने 10 किलोमीटर पैदल दौड़ में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मैडल हासिल किया है। उन्होंने बताया कि छिंद्रपाल कौर ने 5 किलोमीटर की पैदल दौड़ में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल प्राप्त किया है, जबकि उन्होंने स्वयं इस प्रतिस्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया है।
03 एफटीबीपी 26-जयपुर में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेती दंपती