फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   सिर के गांव चिकनवास के पास हादसा, पूर्व पार्षद के युवा भतीजे की मौत, दो युवक घायल

सिर के गांव चिकनवास के पास हादसा, पूर्व पार्षद के युवा भतीजे की मौत, दो युवक घायल

Fri, 09 Nov 2018 11:21 PM IST
Updated Fri, 09 Nov 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
सिर के गांव चिकनवास के पास हादसा, पूर्व पार्षद के युवा भतीजे की मौत, दो युवक घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। हिसार के नेशनल हाईवे पर गांव शाहपुर के पास हुए हादसे में फतेहाबाद के पूर्व पार्षद ललित गोयल के भतीजे सहित स्कूटी पर सवार मां-बेटे की भी मौत हो गई जबकि पार्षद के भतीजे के दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा तब हुआ जब कार एक स्कूटी से टकराकर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। पूर्व पार्षद के भतीजे की मौत के बाद अनेक लोग हिसार पहुंच गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शहर के वार्ड नंबर-17 के पूर्व पार्षद ललित गोयल का भतीजा मोहित उर्फ गोलू (20) अपने साथियों साहिल पुत्र रूनकी राम व अरुण पुत्र सीताराम के साथ ऑल्टो कार में सवार होकर खाटू श्याम धाम में धोक मारने के लिए गया था। शुक्रवार शाम को वह फतेहाबाद आ रहे थे। हिसार के नेशनल हाइवे पर गांव शाहपुर के पास बाईपास पर अचानक कार के सामने एक स्कूटी आ गई। कार स्कूटी से टकराकर डिवाइडर से जा टकराई और पलट गई। इस हादसे में स्कूटी पर सवार पुष्पा देवी पत्नी राजेंद्र व उसके बेटे कृष्ण तथा फतेहाबाद निवासी मोहित उर्फ गोलू की मौत हो गई। जबकि स्कूटी पर सवार पुष्पा की बेटी सोनिया व फतेहाबाद निवासी साहिल व अरुण गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको उपचार के लिए हिसार के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया गया है कि पुष्पा देवी निवासी गांव गंगवा स्कूटी पर सवार होकर अपने बेटे व बेटी के साथ अपने मायके किरतान भैयादूज के पर्व के लिए गई थी और शाम को वापस आ रही थी। इसी दौरान वह हादसे का शिकार हो गई। फतेहाबाद के युवा मोहित की हादसे में मौत का समाचार सुनकर शहर के अनेक लोग हिसार पहुंच गए। वहीं शिवनगर में मातम का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed