{"_id":"5bddebabbdec2269ae77391c","slug":"111541270443-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में भी पहुंची अभय-दुष्यंत की पोस्टर वार, दुष्यंत समर्थकों के फ्लैक्स फाड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में भी पहुंची अभय-दुष्यंत की पोस्टर वार, दुष्यंत समर्थकों के फ्लैक्स फाड़े
Updated Sun, 04 Nov 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। हिसार के सांसद दुष्यंत चौटाला व नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला के समर्थकों के बीच पूरे प्रदेश में चल रही पोस्टर वार अब फतेहाबाद में भी पहुंच गई है। दुष्यंत समर्थकों ने शनिवार सुबह ही शहर के भूना मोड़ व लाल बत्ती चौक पर सांसद दुष्यंत चौटाला के समर्थन में बड़े-बड़े फ्लैक्स लगाए थे, लेकिन सांय होते होते भूना मोड़ पर लगाया गया दुष्यंत समर्थकों का फ्लैक्स फाड़ दिए गए। दुष्यंत समर्थकों विकास मेहता, युवा जिलाध्यक्ष रहे अजय संधु व राकेश सिहाग ने इसके पीछे अभय समर्थकों की साजिश बताई है।
सांसद दुष्यंत समर्थक विकास मेहता ने बताया कि पार्टी द्वारा सांसद दुष्यंत व दिग्विजय चौटाला को पार्टी से निकाले जाने के बाद उन्होंने भी पूरी युवा कार्यकारिणी के साथ इस्तीफा दे दिया था और शनिवार सुबह ही शहर में दो जगह पर फ्लैक्स लगाकर सांसद दुष्यंत चौटाला को समर्थन देने का ऐलान किया था। लेकिन शनिवार शाम उनके समर्थकों ने उन्हें सूचना दी कि कुछ लोगों ने उनके फ्लैक्स फाड़ दिए हैं। सूचना मिलते ही जब वो मौके पर पहुंचे तो देखा कि फ्लैक्स को कई जगह से काटा गया है और साफ तौर पर लगता है कि किसी ने जानबूझकर ही ये फ्लैक्स फाड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि यकीनन ये काम अभय चौटाला के समर्थकों ने किया है। उन्होंने कहा कि विरोधी महज उनके फ्लैक्स फाड़ सकते हैं, उनके दिल से सांसद दुष्यंत चौटाला के लिए इज्जत व प्यार नहीं निकाल सकते।