{"_id":"5bd8ae67bdec2269475352a1","slug":"111540927079-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल की सीएम मनोहर को खुली चुनौती, आओ हमारे स्कूलों से करो हरियाणा के स्कूलों का मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल की सीएम मनोहर को खुली चुनौती, आओ हमारे स्कूलों से करो हरियाणा के स्कूलों का मुकाबला
Updated Wed, 31 Oct 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
बच्चों को मंदिर-मस्जिद नहीं, स्कूल-अस्पताल दीजिए : केजरीवाल
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद/भट्टू। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रदेश के सरकारी स्कूलों की व्यवस्था पर बढ़े सवाल खड़े करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल को चुनौती दी है कि वो अपने पांच सरकारी स्कूलों व अस्पतालों में मुझे लेकर जाएं और मैं उनको लेकर चलूंगा। जिसने ज्यादा विकास किया होगा, वहां दूध का दूध व पानी का पानी हो जाएगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भट्टू की अनाज मंडी में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे।
अपने संबोधन में केजरीवाल ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा कि दिल्ली सरकार ने केवल तीन साल में दिल्ली के स्कूलों में इतना सुधार किया है कि अब दिल्ली के लोग निजी स्कूलों से अपने बच्चों को हटाकर सरकारी स्कूलों में पढ़ाने लगे है। लेकिन बड़े-बड़े दावे कर सत्ता में आई भाजपा के चार साल होने के बावजूद भी हरियाणा में स्कूलों की हालत खस्ता है। इतना ही नहीं केजरीवाल ने इनेलो, कांग्रेस व भाजपा पर जाति व मजहब के नाम पर राजनीति करने के आरोप जड़ते हुए कहा कि इनेलो और हुड्डा जाट के नाम पर तो भाजपा नॉन जाट के नाम पर वोट मांग रही है जबकि आम आदमी पार्टी स्कूल व अस्पताल खोलने के नाम पर वोट मांगने आई है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल पर सीधा हमला बोलते हुए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री की हवाई यात्रा पर 11 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं लेकिन जब तक सीएम मनोहर लाल जमीन पर नहीं उतरेंगे तब तक स्कूल-अस्पतालों की हालत नहीं सुधरेंगे। अपनी दिल्ली सरकार की पीठ थपथपाते हुए केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में प्राइवेट स्कूलों पर लगाम कसी गई है और जिन स्कूलों ने फीस बढ़ाई है, उन स्कूलों से विद्यार्थियों को बढ़ी हुई फीस के पैसे वापिस दिलवाए हैं, लेकिन हरियाणा में तो बीजेपी नेताओं व मंत्रियों के ही प्राइवेट स्कूल हैं तो ये निजी स्कूलों पर कैसे कार्रवाई कर सकते है। मोहल्ला क्लिनिक पर संयुक्त राष्ट्र की तारीफ का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि दुनिया मोहल्ला क्लिनिक की तारीफ कर रही है जबकि हरियाणा के सीएम मोहल्ला क्लिनिक को हल्ला क्लिनिक बताकर मजाक उड़ा रहे हैं।
इससे पूर्व रैली को संबोधित करते हुए दिल्ली के शिक्षामंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में भी सत्तर सालों में अलग-अलग पार्टियों की सरकारों ने सरकारी स्कूलों की हालात खराब कर रखी थी, लेकिन अपनी ईमानदारी से कार्य कर हमने महज तीन साल में दिल्ली के सरकारी स्कूलों में तस्वीर ही बदल दी है। हरियाणा के युवक-युवतियों की तारीफ करते हुए सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में कार्यरत 33 फीसदी अध्यापक-अध्यापिकाएं हरियाणा के रहने वाले हैं और उन्हीं की मेहनत ने दिल्ली के स्कूलों का कायाकल्प कर दिया है। अगर ये दिल्ली में कर सकते हैं तो हरियाणा में भी कर सकते हैं, जरूरत है तो महज मजबूत इच्छाशक्ति वाली सरकार की। इससे आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष लक्ष्य गर्ग ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। इस रैली में प्रदेश संयोजक नवीन जयहिंद, मंत्री राजेंद्र गौतम, विधायक सोमदत्त सहित अनेक आप कार्यकर्ता मौजूद रहे।