{"_id":"5aecaaa14f1c1b6e098b7ff6","slug":"111525459617-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बराला के गृहजिले में जिप चेयरमैन व पार्षदों ने जड़ा जिला परिषद भवन पर ताला, अब निदेशक के आने पर खुलेगा भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बराला के गृहजिले में जिप चेयरमैन व पार्षदों ने जड़ा जिला परिषद भवन पर ताला, अब निदेशक के आने पर खुलेगा भवन
Updated Sat, 05 May 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के गृह जिले में जिला परिषद चेयरमैन गीता नांगली और जिला पार्षदों ने विकास न होने का आरोप लगाते हुए जिला परिषद भवन को ही ताला जड़ दिया है। चेयरमैन नांगली व पार्षदों ने जिला परिषद सीओ वीनेश कुमार पर बदसलूकी और हाथापाई के प्रयास के आरोप भी लगाए। दूसरी ओर जिप सीओ एचसीएस अधिकारी वीनेश कुमार ने उलटा पार्षदों पर दुर्व्यवहार के आरोप लगाए हैं।
शुक्रवार को वाटर कूलर खरीदने के लिए जिप कार्यालय में बुलाई गई चार पार्षदों की कमेटी की बैठक के दौरान हंगामा शुरू हुआ। आरोप है कि जिप सीओ विनेश कुमार ने उन्हें वाटर कूलर खरीदने के लिए बनाई गई कमेटी का सदस्य बनाने पर ऐतराज जताया। इस दौरान बात लगातार बिगड़ती गई और तू-तड़ाक की नौबत आ गई। इस दौरान पार्षद रामदास से उनकी तीखी झड़प का भी समाचार है। गीता नांगली का ये भी आरोप है कि जिप सीओ ने उन्हें ये भी चेतावनी दी कि करवा लेना काम अब जिससे भी करवा सको। इसके बाद जिप पार्षदों ने पहले नारेबाजी करते हुए जिला परिषद कर्मचारियों को भवन से बाहर किया और इसके बाद जिप कार्यालय को ताला जड़ दिया।
इसके बाद जिप चेयरमैन गीता नांगली की अगुवाई में जिला परिषद भवन से डीसी दफ्तर तक रोष मार्च निकाला और डीसी डा. हरदीप सिंह को ज्ञापन सौंपकर उनसे सीओ वीनेश व सभी जिप कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। डीसी ने सभी जिप पार्षदों से बैठक कक्ष में मुलाकात की और उन्हें बताया कि इस मामले की जानकारी उन्होंने पंचायत विभाग के निदेशक को दे दी है। जल्द ही या तो पंचायत निदेशक खुद फतेहाबाद आएंगे अथवा किसी अधिकारी को इस मामले को सुलझाने के लिए भेजेंगे। इधर जिला परिषद चेयरमैन गीता नांगली ने डीसी को दो टूक कह दिया है कि जब तक पंचायत विभाग के निदेशक फतेहाबाद आकर मामला नहीं सुलझाएंगे, तब तक जिला परिषद के कार्यालय पर ताला ही लटका रहेगा। उन्होंने जिप कार्यालय का ताला खोलने का डीसी का अनुरोध भी ठुकरा दिया। उधर इस घटनाक्रम के बाद से जिला परिषद सीओ डा. विनेश कुमार का फोन बंद आ रहा है।
विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत में जिला परिषद चेयरमैन के पति कृष्ण नांगली ने आरोप लगाया कि जिला परिषद के अधिकारी बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष के आदेशों के चलते विकास कार्य नहीं होने दे रहे क्योंकि अब वो इनेलो में शामिल हो गए हैं। गौरतलब है कि जिप चेयरमैन गीता नांगली व उनके पति कृष्ण नांगली को पहले भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के नजदीकी थे, लेकिन बाद में एकाएक एक नाटकीय घटनाक्रम के दौरान जिप चेयरमैन गीता नांगली अपने समर्थकों के साथ इनेलो में शामिल हो गई थी।
चेयरमैन का आरोप, दो माह में 30 पत्र लिखे सीओ को, एक का भी जवाब नहीं मिला
हंगामे के बीच जिला परिषद चेयरमैन गीता नांगली ने जिप सीओ विनेश कुमार पर ये आरोप भी लगाए कि उन्होंने पिछले दो माह में विकास व ग्रांट सहित कई मामलों पर लगभग 30 पत्र लिखे हैं लेकिन एक भी पत्र का सीओ दफ्तर से जवाब नहीं मिला। इसके अलावा जिप चेयरमैन ने ये भी आरोप लगाया कि पिछले दो सालों से उन्हें किसी प्रकार का मानदेय तक नहीं दिया जा रहा। नांगली ने कहा कि अपने ड्राइवर तक को वे निजी तौर पर तनख्वाह दे रही हूं जबकि गाड़ी और ड्राइवर जिप प्रशासन की ओर से लेने की हकदार हैं। उन्होंने कहा कि इसके अलावा ना तो उन्हें सरकारी गाड़ी दी जा रही है और ना ही निजी गाड़ी के लिए डीजल का बिल पास किया जा रहा है।
ये पार्षद रहे जिप चेयरमैन के समर्थन में
शुक्रवार को जिप कार्यालय में हुए घटनाक्रम के दौरान जिप चेयरमैन गीता नांगली के समर्थन में जिप उपाध्यक्ष कमला भुक्कर, पार्षद रामदास, बीबो इंदौरा, विजेंद्र सिवाच, मंदीप कौर गिल, रामचंद्र सहनाल, सुरजीत ओड, अजय मेहता, सतपाल शर्मा, अवतार सिंह, सुशीला सिहाग सहित कई पार्षद मौजूद रहे।
इस एजेंडे के लिए छह सदस्यीय कमेटी की बुलाई गई थी बैठक
9 अप्रैल को हुई जिला परिषद की सामान्य बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार वाटर कूलर एवं टैंकर सहित जिला परिषद के लिए काफी सामान खरीदने के लिए छह सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया था। इस कमेटी में सर्वसम्मति से जिप सीओ वीनेश, अध्यक्षा गीता नांगली और चार जिप सदस्यों को शामिल किया गया था। शुक्रवार को इसी कमेटी की बैठक होनी थी।
बैठक के लिए निर्धारित एजेंडा इस प्रकार था
1. वाटर कूलर व टैंकर की खरीद के बारे में
2. जिप कार्यालय के लिए अलमारी, लैपटाप, प्रिंटर, स्कै नर, सीसीटीवी, बायोमीट्रिक हाजिरी उपकरण खरीदने बारे
3. जिप भवन के रेनोवेशन के लिए आई 15 लाख की ग्रांट को खर्च करने बारे
4. जिप अध्यक्ष द्वारा सीओ को भेजे गए पत्रों की समीक्षा
5. विभिन्न वार्डों के विकास के लिए ग्रांट राशि जारी करना
वर्जन
जिला परिषद में जो हुआ वो दुर्भाग्यपूर्ण है। मैंने इस मामले की जानकारी पंचायत विभाग के निदेशक को दे दी है। अब जल्द ही उनकी ओर से इस मामले में किसी की ड्यूटी लगाई जाएगी जो दोनों पक्षों से बात करेगा। मैने भी पार्षदों व जिप चेयरमैन से मुलाकात कर उन्हें जिप भवन पर लगा ताला खोलने को कहा है।
- डा. हरदीप सिंह, जिला उपायुक्त, फतेहाबाद।