{"_id":"5ae4c90c4f1c1b61098b6c76","slug":"111524943116-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य नहर के बन्द होने से भट्टू क्षेत्र के गांवों में जलघरों में पानी खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य नहर के बन्द होने से भट्टू क्षेत्र के गांवों में जलघरों में पानी खत्म
Updated Sun, 29 Apr 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य नहर के बंद होने से भट्टू क्षेत्र के गांवों में जलघरों में पानी खत्म
अमर उजाला ब्यूरो
भट्टूकलां।
पिछले तीन सप्ताह से मुख्य नहर के बंद होने से भट्टू क्षेत्र के गांवों में जलघरों में पानी खत्म होने से लोगों को भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को जलघरों में लगे पुराने नलकूप, जिनमें भूमिगत जल सेमयुक्त पानी होने के कारण मजबूरी वश गंदा पानी पीना पड़ रहा है। इससे लोगों को उल्टी दस्त, पीलिया आदि बीमारियां होने का डर सता रहा है।
भट्टूकलां निवासी राजेंद्र भाखर, मांगेराम, भागीरथ शर्मा, मोहनलाल सहित अनेक लोगों ने बताया कि भट्टूमंडी व भट्टू गांव के लिए जलघर में पर्याप्त पानी नहीं रहा है। इसके चलते जलघरों में लगे नलकूपों का पानी सीधे बिना फिल्टर सप्लाई किया जा रहा है, जोकि पीने लायक नहीं है। परंतु मजबूरी वंश यह पानी उन्हें पीना पड़ रहा है।
इसी प्रकार गांव किरढ़ान के रिछपाल तरड़, महेन्द्र पोटलिया, ओमप्रकाश, राजेंद्र, विनोद ने बताया कि गांव में पीने के पानी की गंभीर समस्या आ गई है। भट्टूमंडी में सरपंच बंसीलाल ने बताया कि मंडी क्षेत्र में जनसंख्या अधिक होने के कारण जल घर में पानी का टोटा आ गया है। अलग- अलग वार्डों में थोड़े थोड़े समय के लिए नलकूप का भूमिगत जल सप्लाई करने का प्रयास किया जा रहा है। अभी तक लगभग दो या तीन दिन नहर में पानी आने की उम्मीद है। तब तक समस्या ओर भी गंभीर हो सकती है। विभाग को चाहिए कि जब भी नहरबंदी आए तो जलघरों में पानी स्टॉक कर वितरण प्रणाली को सही ढंग से लागू करना, ताकि लंबे समय तक पानी की समस्या का सामना न करना पड़े।