{"_id":"5a8c6e144f1c1b78028b5849","slug":"111519152660-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरदार स्वराज सिंह का फोर्ड 7 हजार ट्रैक्टर रहा प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरदार स्वराज सिंह का फोर्ड 7 हजार ट्रैक्टर रहा प्रथम
Updated Wed, 21 Feb 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
भूना।
मेरा गांव मेरा देश युवा संगठन टिब्बी के तत्वावधान में मंगलवार को ट्रैक्टर टोचन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमेें हरियाणा व पंजाब के 50 से अधिक ट्रैक्टर चालकों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता देवेंद्र बबली ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के प्रधान सुदामा भिच्छर ने की।
इस अवसर पर मुक्सर जिला के गांव लाली निवासी सरदार स्वराज सिंह का फोर्ड 7 हजार ट्रैक्टर प्रथम स्थान पर रहा। जिसने 21 हजार रुपये एवं ट्राफी जीत ली। वहीं सिवानी निवासी सुंदर सिंह का सोनालिका-750 ट्रैैक्टर द्वितीय स्थान पर रहा, जिसे 11 हजार रुपये एवं ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में पंजाब के स्वराज सिंह ने एक से बढ़कर एक मुकाबले में दर्जनों प्रतिभागी ट्रैक्टरों को धूल चटाई। हजारों की संख्या में दर्शकों ने फोर्ड-7 हजार के चालक का अभिनंदन किया। इस मौके पर गांव के सरपंच प्रतिनिधि विनोद कुमार ने विजेता ट्रैक्टर टोचन चालकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में सदासुख बिच्छर, सुभाष जांगड़ा, धूप सिंह ढक्करवाल, मुकेश राव, पवन खिच्चड़, दासा राम ओला, सतीश ढकरवाल, सुशील बिश्नोई, सन्नी कुलडिय़ा, कुलदीप बिश्नोई, रिंकू ढकरवाल, देवेंद्र मिल, जोगिंद्र सिंह, रामदेव टिब्बी, कुलदीप खिच्चड़, सतबीर लेगा, राणा मिल, महाबीर ओला, विक्की कुलडिय़ा, मुकेश बिच्छर, मदन देहडृू, संदीप मिल, मुनीम यूनियन टिब्बी आदि गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे।