{"_id":"5a6e14634f1c1b91268b6f8d","slug":"111517163619-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वरिष्ठ नागरिक परिषद का सम्मान समारोह आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वरिष्ठ नागरिक परिषद का सम्मान समारोह आयोजित
Updated Sun, 28 Jan 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना।
वरिष्ठ नागरिक परिषद की ओर से श्रीराम भवन धर्मशाला में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि अनुशासन समिति भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोफेसर गणेशी लाल रहे। जबकि अध्यक्षता गांव समैण के पूर्व सरपंच बिरखा राम ने की। विशिष्ट अतिथि के तौर पर महाराजा अग्रसेन सीनियर सेकेंडरी स्कूल समिति के सचिव सुरेश सिंगला, मार्केट कमेटी के डीएमईओ मनोहर भारती तथा हरियाणा सब्जी मंडी एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राज कक्कड़ उपस्थित हुए। उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ तिरंगा फहराकर व भारत माता के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर किया। परिषद के अध्यक्ष शशिभूषण गुप्ता सहित अन्य सदस्यों ने मुख्य अतिथि का फूल मालाओं से स्वागत किया। इस समारोह में शहर के मुख्य समाजसेवी डा. शिव सचदेवा को टोहाना रत्न की उपाधि से अलंकृत किया गया। वहीं 100 साल से ऊपर के बुजुर्गों में 104 साल की आयु के चंबा राम कंबोज व 117 साल की आयु के मुंशी सिंह को भी सम्मानित किया। जबकि सामाजिक कार्यों के लिए राजेंद्र बल्ली तथा जिनका दिसंबर व जनवरी माह में जन्मदिन है। उन वरिष्ठ नागरिकों को भी सम्मानित किया गया। समारोह में सरस्वती विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने शहीद भगत सिंह पर कोरियोग्राफी तथा बजरंग माडल स्कूल के विद्यार्थियों ने वृद्ध आश्रम पर एक मार्मिक लघु नाटिका प्रस्तुत की। तूर नगर की गतका पार्टी ने कारनामे प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश व्यपार मंडल प्रधान राजेंद्र ठकराल, एसएस जैन सभा प्रधान नरेश जैन, गुड्डू मडिय़ा, भजन कंबोज, आईडी शर्मा, अनिल सैनी, कामराज पंडित, विरेंद्र सैनी, डा. महेंद्र तूर, मुन्नीलाल वर्मा, बलदेव सैनी, विनय वर्मा, बलवान सिरोहा, प्रेमप्रकाश शास्त्री, जागर सैनी, रामसिंह आदि उपस्थित थे।