{"_id":"5a5265c14f1c1b36198b5570","slug":"111515349441-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटबाल प्रतियोगिता : महिलाओं की टीम में ढ़िंगसरा और पुरुषों में राजौंद टीम बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटबाल प्रतियोगिता : महिलाओं की टीम में ढ़िंगसरा और पुरुषों में राजौंद टीम बनी विजेता
Updated Sun, 07 Jan 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भट्टूकलां।
गांव ढिंग़सरा में क्रांतिकारी पंडित लेखराम मेमोरियल युवा स्पोर्ट्स क्लब की ओर से आयोजित ग्रामीण फुटबाल प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में महिलाओं में ढिंग़सरा व पुरुषों में राजौंद की टीम विजेता बनी। प्रतियोगिता मेें हरियाणा, राजस्थान व पंजाब की करीब 45 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में महिला वर्ग में फाइनल मुकाबला ढिंगसरा व बीघड़ के बीच हुआ। जिसमें ढिंग़सरा ने बीघड़ को 1 के मुकाबले 0 अंकों से पराजित कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया।
पुरुषों का फाइनल मुकाबला राजौंद व बीघड़ के बीच बहुत ही रोचक हुआ। इस मुकाबले में राजौंद की टीम ने बीघड़ को 1 अंक से पराजित कर विजेता बना। पुरुषों का पहला सेमीफाइनल मुकाबला राजौंद व प्रभुवाला के बीच हुआ। इसमें राजौंद 1 अंक से विजयी रहा। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीघड़ व शेखुपुर दड़ौली के बीच हुआ। जिसमें बीघड़ 2 अंक से विजयी रहा। प्रतियोगिता के समापन समारोह में जिला परिषद सदस्य राजेश कस्वां ने बतौर मुख्यातिथि भाग लिया। नेशनल शूटर मांगेराम खिचड़ ढिंगसरा व रामपाल कस्वां ने सेमीफाइनल मैच का शुभारंभ किया। महिला वर्ग में विजेताओं को मांगेराम खिचड़ ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विजेता व उप विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर पूर्व सरपंच प्रतिनिधि जसवंत, दलबीर कम्बोज, सतबीर बाघेला, विनोद वर्मा, प्रमोद राठोड़, इंद्र बाघेला, महेंद्र सिंह, संग्राम, राजबीर, रोबीन सिंह, हवासिंह, मास्टर दवीलाल गेदर, मनोज सिरढ़ान, कालु चौहान, पटेल ढिंगसरा, विजेन्द्र पूनियां सहित अनेक लोग मौजूद थे।