फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   रेल उपभोगकत्र्ता समिति सदस्य ने किया स्टेशन का निरीक्षण

रेल उपभोगकत्र्ता समिति सदस्य ने किया स्टेशन का निरीक्षण

Sun, 23 Jul 2017 12:14 AM IST
Updated Sun, 23 Jul 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
रेल उपभोगकत्र्ता समिति सदस्य ने किया स्टेशन का निरीक्षण
रेल उपभोग कर्ता समिति सदस्य ने किया स्टेशन का निरीक्षण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भट्टूकलां। रेल उपभोग कर्ता समिति सदस्य ब्रह्मानंद गोयल ने भट्टूकलां रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया और स्टेशन मास्टर से जरूरी सुविधाओं की मांग पूरी करवाने के लिए जानकारी ली। इन समस्याओं को वे बीकानेर मंडल में होने वाली मीटिंग में रखकर हल करवाने का प्रयास करेंगे। गोयल ने बताया कि उन्होंने भट्टू रेलवे स्टेशन पर सुविधाओं का विस्तार करने के लिए बीकानेर मंडल में होने वाली मीटिंगों में कई मुद्दे उठाए थे। जिनमें से कई मुद्दों की मांग तो पूरी हो गई। लेकिन अभी भी यहां सुविधाओं की कमी है। यात्रियों की सुविधाओं के लिए वे आगामी मीटिंग में कई मुद्दे उठाएंगे। जिनमें से रेलवे स्टेशन पर पानी की प्याऊ बनवाने, स्टेशन के प्लेटफार्म का कच्चा पड़ा फर्श पक्का करवाने, स्टेशन की टूटी दीवार ठीक करवाने, कंडम घोषित हुए रेलवे रिहायसी भवन को तुड़वाने, कटीली झाड़ियों को उखाड़कर पार्क बनवाने, टिकट बुकिंग खिड़की के बरामदे में बरसात से पानी भर जाता है, इन कमरों और बरामदों का फर्श ऊंचा करवाने, यात्रियों की सुविधा के लिए वेटिंग रूम, रेलवे स्टेशन पर पुलिस चौकी स्थापित करवाने की मांगे रखेंगे। इसके अलावा दोनों तरफ के यार्डों के गेटों पर पीने के पानी तथा शौचालयों की व्यवस्था, भट्टू में स्टाफ की कमी है, एक ही बुकिंग क्लर्क होने की वजह से स्टेशन मास्टर को ही बुकिंग, रिजर्वेशन, गाड़ी संचालन संबंधी सारा कार्य करना पड़ता है सहित अनेक कार्य करवाने के लिए डीआरएम से मांग करेंगे। उन्होंने बताया कि वे क्षेत्र के कई रेलवे स्टेशनों का दौरा कर उनकी समस्याएं जा रहे है ताकि आगामी मीटिंग में वे पूरी करवाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed