{"_id":"593c35e84f1c1bb4248b4596","slug":"111497118184-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनवाड़ी वर्कर एवं हेल्पर को छुट्टियां घोषित करवाने और शोषण के खिलाफ यूनियन आंदोलन करेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनवाड़ी वर्कर एवं हेल्पर को छुट्टियां घोषित करवाने और शोषण के खिलाफ यूनियन आंदोलन करेगी
Updated Sat, 10 Jun 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोषण के खिलाफ यूनियन आंदोलन करेगी आंगनबाड़ी वर्कर
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
आईसीडीएस योजना को विभाग का दर्जा देकर आंगनबाड़ी वर्कर एवं हेल्पर को पक्का करने केंद्रों की गर्मी सर्दी की छुट्टियां घोषित करवाने न्यूनतम वेतन 18000 रुपये और शोषण के खिलाफ आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर यूनियन लंबा आंदोलन करेगी।
यह बात सीटू के जिला प्रधान जगतार सिंह ने यूनियन के फतेहाबाद ब्लॉक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। अध्यक्षता ब्लॉक प्रधान दमयंती धारनिया ने की व संचालन सुनीता ने किया। जगतार सिंह, राजकुमार निराणियां व सुनीता ने कहा कि भाजपा सरकार चुनाव से पूर्व किए गए वायदे पूरे करने की बजाय निजीकरण कर रही है। प्राइवेट कंपनियों को ठेका दिया जा रहा है दो करोड़ प्रतिवर्ष रोजगार देना तो दूर की बात पहले से रोजगार पर लगे लोगों का रोजगार छीनने का प्रयास किया जा रहा है। सम्मेलन के अंत में 14 सदस्य कमेटी का चुनाव किया गया, जिसमें सुनीता को ब्लॉक प्रधान सीता बरसीन को सचिव दमयंती धारनिया को कोषाध्यक्ष गुरबत कोर, राजबाला, प्रियंका, कृष्णा, पुष्पा, कमला को कमेटी सदस्य चुना गया। सम्मेलन को सीटू के जिला उप प्रधान रमेश जांडली, दर्शना, प्रियंका व सुदेश ने भी संबोधित किया।