{"_id":"5be5c912bdec22693a664815","slug":"101541785874-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की मिलीभगत से फैल रहा नशे का काला कारोबार: डा. सिवाच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की मिलीभगत से फैल रहा नशे का काला कारोबार: डा. सिवाच
Updated Fri, 09 Nov 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष डा. वीरेंद्र सिवाच ने फतेहाबाद जिले में लगातार बढ़ती नशे की समस्या के लिए जिले की पुलिस पर बड़ा हमला बोला है। शुक्रवार को एक निजी होटल में आयोजित पत्रकारवार्ता में पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा कि लगातार फैल रहे नशे के काले कारोबार में पुलिस के कुछ कर्मचारी नशा तस्करों से मिले हुए हैं, जिस कारण पुलिस के पहुंचने से पहले ही तस्करों को सूचना मिल जाती है और तस्कर काबू नहीं आते। हालांकि उन्होंने पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण के नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान की खूब सराहना की। इस मौके पर उन्होंने भूना के उभरते हुए कुश्ती खिलाड़ी रवीन कुमार का चयन विश्व चैंपियनशिप में होने पर उनका स्वागत भी किया।
पत्रकारों को संबोधित करते हुए डा. वीरेंद्र सिवाच ने कहा कि नशा इन दिनों कैंसर का रूप धारण कर चुका है, जिले में नशे का प्रकोप आए दिन बढ़ता जा रहा है, जो राष्ट्रनिर्माण में एक बहुत बड़ी बाधा है। डा. वीरेंद्र सिवाच ने कहा कि विकट आर्थिक हालात, कठिन परिस्थितियों से जूझते हुए और खेल की मूलभूत सुविधाएं नहीं होते हुए भी रवीन ने बीते दिनों राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल जीता और अब विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया। उन्होंने बताया कि रविन कुमार विश्व चैंपियनशिप अंडर-23 के 55 किलो भार वर्ग में भाग लेने के लिए बुकारेस्ट रोमानिया जा रहे हैं।
डा. सिवाच ने कहा कि नशे के कारण ही क्राइम व चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। इतना ही नहीं लड़कियों में भी नशे की आदत दिन प्रतिदिन सामने आने लगी है। उन्होंने खापों व ग्राम पंचायतों को नशा मुक्ति के खिलाफ जागरूकता अभियान में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि आज नशे का बड़ता प्रकोप परिवार, समाज व राष्ट्र के लिए खतरा हो गया है और अगर ऐसे ही चलता रहा तो एक दिन परिवार व समाज बिखर जाएगा। इस मौके पर आईएम प्रेसिडेंट डा. पवन मेहता, डा. सतीश बंसल, डा. उमेश शर्मा, डा. विक्रम कंबोज, अखाड़ा प्रधान रामचंद्र, जगदीश शर्मा, हंसराज सचदेवा, लालचंद घेरा, राजेंद्र कंबोज अनिल जांगड़ा, संजय सोनी, शिव कस्वां मताना, मनोज सोनी, नरेन्द्र, टोनी गांधी, सुरेश कोच, मंजीत सोनू व गुरमीत मौजूद थे।