{"_id":"5bb516b8867a557f5e02d49e","slug":"101538594488-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजीकृत बुजुर्ग श्रमिकों की पेंशन भी होगी 25 सौ रुपए प्रतिमाह :बराला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजीकृत बुजुर्ग श्रमिकों की पेंशन भी होगी 25 सौ रुपए प्रतिमाह :बराला
Updated Thu, 04 Oct 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजीकृत बुजुर्ग श्रमिकों की पेंशन भी होगी 25 सौ रुपये प्रतिमाह : बराला
समैण क्लस्टर में रूर्बन मिशन योजना का भी किया शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं टोहाना के विधायक सुभाष बराला ने कहा कि श्रम विभाग के तहत पंजीकृत बुजुर्ग श्रमिकों की पेंशन बढ़ाकर जल्द ही 25 सौ रुपये प्रतिमाह की जाएगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार वृद्धावस्था सम्मान भत्ता पेंशन को नवंबर माह से 2 हजार रुपये करने की घोषणा पहले ही कर चुकी है। बराला बुधवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के उपलक्ष्य में लालौदा, नांगला, पारता, गाजूवाला तथा सनियाना आदि गांवों में निकाली जा रही पैदल यात्रा के दौरान जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने बुधवार को अपनी यात्रा का शुभारंभ समैण क्लस्टर के अंतर्गत विभिन्न गांव में 140 करोड़ रुपये की धनराशि से होने वाले विकास कार्यों के शुभारंभ के साथ किया। उन्होंने गांव लालौदा में उपायुक्त डॉ. जेके आभीर के साथ राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दो विज्ञान प्रयोगशालाओं तथा साइकिल स्टैंड का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि रूर्बन मिशन के तहत समैण क्लस्टर के नौ गांव में औसतन 15-15 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्य होंगे। इतने विकास कार्यों के पूरा होने के बाद इन गांवों की तस्वीर ही बदल जाएगी।
पैदल यात्रा के दौरान ग्रामीणों द्वारा रखी गई मांगों को पूरा करने की घोषणा भी की। उन्होंने नांगला से गाजूवाला सड़क को चौड़ी करने, नांगला से नांगली की तरफ जाने वाली सड़क को पक्का करने के साथ साथ संत कबीर धर्मशाला के लिए भवन निर्माण किए जाने तथा भीम राव आंबेडकर भवन के लिए 3 लाख रुपये मंजूर किए। जिन गांवों में सीनियर सेकेंडरी स्तर का स्कूल नहीं है। उस गांव की छात्राओं के लिए नजदीकी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के लिए आवागमन के साधन उपलब्ध करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि गांव नांगला में अभी तक 4 करोड़ रुपये के विकास कार्य करवाए जा चुके हैं। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने गांव गाजूवाला में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 20 लाख रुपये देने की भी घोषणा की। उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान गाजूवाला में साढ़े 4 करोड़ रुपए की राशि के विभिन्न विकास कार्य करवाए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने एक नीति बनाकर प्रदेश के विभिन्न गांवों में श्मशान घाट के रास्तों को पक्का करने, चारदीवारी करवाने, शेड लगाने तथा पेयजल की व्यवस्था करने की घोषणा की है। इस घोषणा के तहत टोहाना हलके के सभी गांवों में स्थित श्मशान घाट में विभिन्न कार्य जल्द ही पूर्ण करवा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मनरेगा के तहत करवाए जाने वाले विकास कार्यों के मामले में टोहाना प्रदेश में नंबर एक पर है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा पर इस तरह के आरोप लगाने वाले कांग्रेस के आला नेताओं को तो महात्मा गांधी के नाम पर बनी सभी योजनाओं के नाम तक भी नहीं पता। इस अवसर पर मार्केट कमेटी चेयरमैन रिंकू मान, सरदारी लाल, चंद्रलाल सोनी, राम सिंह, राजेंद्र संधू, आत्मा राम बिश्नोई, श्याम कंबोज,नरेंद्र गर्ग, सुभाष गर्ग, लड्डू राम, वेद जांगड़ा, हरीश गर्ग, सनी सचदेवा, जयवीर मुंड, सरपंच बलविंदर सिंह, तरसेम सिंह, विजय, हरिपाल, पवन महला, हरमीत कौर, बलजिंदर सिंह बाजवा, कृष्ण नैन, जिलेसिंह बराला,भगवान सिंह, सुरेन्द्र रहनवाली, बलविंदर सैनी सहित गांव के गणमान्य नागरिक उपस्तिथ थे।
----------------------------------------------------
06 टोहाना खंड के गांव ललौदा में उपायुक्त डॉ जेके आभीर के साथ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में दो विज्ञान प्रयोगशालाओं व साईकिल शैड का शिलान्यास करते भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला।
07 महात्मा गांधी जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य पर पद यात्रा करते भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला।