फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   हैलीपेड की सुरक्षा में चूक, दीवार फांद कर स्टेडियम में घुस गई आईटीआई के बच्चे

हैलीपेड की सुरक्षा में चूक, दीवार फांद कर स्टेडियम में घुस गई आईटीआई के बच्चे

Sat, 14 Jul 2018 12:31 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
हैलीपेड की सुरक्षा में चूक, दीवार फांद कर स्टेडियम में घुस गई आईटीआई के बच्चे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। रविवार को फतेहाबाद में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आगमन को लेकर जारी प्रशासनिक तैयारियों के बीच स्थानीय भोडियाखेड़ा स्टेडियम में वायुसेना के हेलीकाप्टर की लैंडिंग के बाद सुरक्षा में एक बड़ी चूक सामने आई है। शुक्रवार सुबह हेलीकाप्टर की लैंडिंग के बाद साथ लगती आईटीआई के काफी बच्चे स्टेडियम की दीवार फांदकर अंदर घुस गए और हेलीकाप्टर के काफी करीब पहुंच गए। हालांकि समय रहते स्टेडियम में मौजूद पुलिसकर्मियों ने बच्चों को चॉपर के पास जाते देख लिया और विद्यार्थियों को वापिस खदेड़ दिया गया। रविवार को इसी जगह पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हवाई बेड़े के तीनों हेलीकाप्टर्स उतरने हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा को लेकर ये एक बड़ी चूक मानी जा रही है। हालांकि एसपी दीपक सहारण ने इसे चूक मानने से ये कहते हुए इंकार कर दिया कि अधिकारियों की गाड़ियों की पार्किंग के लिए आईटीआई की दीवार तोड़ी गई है, इसके चलते बच्चे अंदर आ गए। रविवार को बच्चों का अवकाश है और शनिवार से ही सुरक्षा एजेंसियां ये सारा परिसर अपने कब्जे में ले लेंगी। इसके बाद इस परिसर में सामान्य नागरिक का आना फिलहाल वर्जित हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed