{"_id":"5b48f3e84f1c1b40748b471d","slug":"101531507688-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति के काफिले में शामिल होंगी 1","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रपति के काफिले में शामिल होंगी 1
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमित रूखाया
फतेहाबाद। कबीर जयंती समारोह में रविवार को शिरकत करने आ रहे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के काफिले में 18 सफेद इनोवा शामिल होंगी। इसके अलावा भोडियाखेड़ा स्टेडियम से लेकर मिनी बाईपास के रास्ते अनाजमंडी में समारोह स्थल के तीन किलोमीटर से अधिक रास्ते में प्रत्येक सौ मीटर पर दो-दो पुलिसकर्मी सुरक्षा के लिए शुक्रवार शाम से ही तैनात कर दिए गए हैं। राष्ट्रपति के लगभग दो घंटे के कार्यक्रम के लिए पांच जिलों के एसपी सुरक्षा के विभिन्न चरणों की अगुवाई करेंगे।
प्रशासनिक सूत्रों की मानें तो राष्ट्रपति के हेलीकॉप्टर्स के लैंड होने के तुरंत बाद वो समारोह स्थल के लिए रवाना नहीं होंगे बल्कि उनकी कारों का स्पेशल काफिला रवाना से होने से ठीक पांच मिनट पहले एक विशेष वार्निंग व्हीकल रवाना होगा। इसके लिए फतेहाबाद पुलिस की विशेष स्कॉर्पियो को चुना गया है जो हेलीपैड से लेकर समारोह स्थल तक काफिले से पांच मिनट पहले चलेगी। इस विशेष वार्निंग व्हीकल की ये जिम्मेदारी होगी कि रूट को इसमें सवार पुलिसकर्मी पूरी तरह चेक करेंगे और इस व्हीकल से क्लीयरेंस मिलने के बाद स्टेडियम से राष्ट्रपति का काफिला समारोह स्थल के लिए रवाना होगा।
हेलीपैड से समारोह स्थल तक हर मोड़ होगा ब्लॉक, गेट नंबर चार से मंडी में प्रवेश करेगा काफिला
प्रशासनिक सूत्रों की मानें तो राष्ट्रपति की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने मल्टीलेयर सिक्योरिटी प्रबंध किए हैं। राष्ट्रपति कोविंद कारों के काफिले में हेलीपैड से समारोह स्थल तक पहुंचेंगे। इसके लिए हेलीपैड से लेकर समारोह स्थल तक जितनी भी गलियां, ढाणियां और सामान्य मोड़ आते हैं, उनके लिए विशेष बैरिकेट्स लगा दिए गए हैं। राष्ट्रपति के काफिले के आने से लेकर वापसी तक इन बैरिकेट्स की मदद से सभी मोड़ को ब्लॉक कर दिया जाएगा। इसके अलावा सूत्रों की मानें तो राष्ट्रपति का काफिला अनाजमंडी के खैरातीखेड़ा रोड़ स्थित गेट नंबर चार से समारोह स्थल की ओर इंट्री करेगा।
विज्ञापन
तीन हैलीकॉप्टर्स के काफिले में स्टेडियम में उतरेंगे राष्ट्रपति
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद वायुसेना के तीन विशेष हेलीकॉप्टर्स के काफिले के साथ भोडियाखेड़ा स्टेडियम में बनाए गए तीन विशेष हेलीपैड पर उतरेंगे। प्रदेश के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी एवं सीएम मनोहर लाल उनकी अगवानी करेंगे। सीएम के न होने की सूरत में उनके प्रतिनिधि के रूप में एक विशेष प्रोटोकाल केबिनेट मंत्री की ड्यूटी लगाई जाएगी। इसके अलावा हेलीपैड पर जिला उपायुक्त व पुलिस कप्तान के अलावा चुनिंदा अधिकारी ही मौजूद रहेेंगे।
पब्लिक के आने के लिए महज गेट नंबर दो को रखा जाएगा खुला
समारोह में आने वाले सामान्य लोगों के लिए गेट नंबर दो को खोला जाएगा और आम जनता के लिए आने के लिए इसी एक गेट को ही रखा गया है। लोगों के आने-जाने के लिए इस गेट पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। पुलिस की ओर से विशेष रूप से 19 सुरक्षा द्वार लगाए जाएंगे जहां पर सभी लोगों की अच्छी तरह से तलाशी लेने के बाद ही उन्हें अंदर जाने दिया जाएगा। इसके अलावा किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थ जैसे बीड़ी-सिगरेट, माचिस, नेलकटर, नुकीली वस्तुएं अंदर ले जाने पर पूर्ण रूप से मनाही है।
पांच जिलों के एसपी संभालेंगे सुरक्षा के विभिन्न चरण
1. दीपक सहारण, एसपी फतेहाबाद ओवरऑल सुपरविजन
2. हामिद अख्तर, एसएसपी सिरसा के जिम्मे पंडाल की सुरक्षा
3. नेहरा, एसपी जींद, हैलीपेड की सुरक्षा संभालेंगे
4. प्रतीक्षा गोदारा, एसपी हांसी, रूट की जिम्मेदारी संभालेंगी
5. अश्विनी शैणवी, एसपी हिसार, सामान्य सुरक्षा