{"_id":"5a8c6c334f1c1b9f268bb383","slug":"101519152179-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोही मॉडल स्कूलों में दाखिले हेतु प्रवेश परीक्षा के आवेदन की सीमा 23 फरवरी तक बढ़ाई गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोही मॉडल स्कूलों में दाखिले हेतु प्रवेश परीक्षा के आवेदन की सीमा 23 फरवरी तक बढ़ाई गई
Updated Wed, 21 Feb 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोही मॉडल स्कूलों में दाखिले के लिए आवेदन अब 23 फरवरी तक
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
जिला में स्थित आरोही मॉडल स्कूलों में वर्ष 2018-19 के लिए कक्षा नौवीं व 11वीं में प्रवेश हेतु परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि को बढ़ाकर 23 फरवरी कर दिया गया है। इससे पूर्व प्रवेश परीक्षा के लिए अंतिम तिथि 20 फरवरी रखी गई थी। खंड फतेहाबाद में स्थित बनगांव आरोही मॉडल स्कूल, खंड भट्टू कलां के सरवरपुर में स्थित आरोही मॉडल स्कूल, खंड रतिया में स्थित जल्लोपुर आरोही मॉडल स्कूल, खंड टोहाना के कन्हड़ी तथा खंड भूना के डूल्ट में स्थित आरोही मॉडल स्कूल में नौंवीं व 11वीं कक्षा में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को संबंधित स्कूल, संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी तथा जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से आवेदन लेना होगा व इसे भरकर संबंधित स्कूल में जमा करवाना होगा। 23 फरवरी के उपरांत कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।