फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   पंजाबी गायक मनकीरत औलख के परिवार की फिर बढ़ी मुसीबतें, अब आयकर विभाग ने भेजा नोटिस

पंजाबी गायक मनकीरत औलख के परिवार की फिर बढ़ी मुसीबतें, अब आयकर विभाग ने भेजा नोटिस

Mon, 12 Feb 2018 11:37 PM IST
Updated Mon, 12 Feb 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
पंजाबी गायक मनकीरत औलख के परिवार की फिर बढ़ी मुसीबतें, अब आयकर विभाग ने भेजा नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
धोखाधड़ी के कई आरोप झेल रहे लोकप्रिय पंजाबी गायक मनकीरत औलख के परिवार की मुश्किलें दिनोंदिन बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामले में मनकीरत औलख के पिता निशान सिंह आयकर विभाग के शिकंजे में फंसते नजर आ रहे हैं। आयकर विभाग ने निशान सिंह के घर के बाहर नोटिस चस्पा कर उनके द्वारा हाल ही खरीदी गई संपत्ति के बारे में जानकारी देने के लिए तलब किया है। आयकर विभाग ने इससे पहले भी कई नोटिस निशान सिंह को भेजे हैं लेकिन उन्होंने किसी नोटिस का जवाब नहीं दिया। इस बार 17 फरवरी तक अगर निशान सिंह नोटिस का जवाब देने के लिए आयकर विभाग के फतेहाबाद कार्यालय में नहीं पहुंचते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू की जा सकती है। आयकर विभाग के अधिकारी यशपाल ग्रोवर ने इसकी पुष्टि की है।
आयकर विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार निशान सिंह पर आरोप है कि उन्होंने 2008-09 में सिरसा निवासी नवीन अरोड़ा की जमीन खरीद की थी, लेकिन आयकर रिटर्न में इस जमीन सौदे का जिक्र नहीं किया गया और न ही बताया कि जमीन खरीदने के लिए पैसा कहां से आया। हालांकि इस सौदे को लेकर काफी बवाल हुआ था। नवीन अरोड़ा ने मुकदमा भी दर्ज करवाया था और निशान सिंह की वीडियो भी बनाई थी।
विज्ञापन

रिकार्ड के मुताबिक निशान सिंह औलख ने 30 मार्च 2009 को सिरसा निवासी ज्ञान प्रकाश को 70 लाख और वीना रानी, संतोष रानी निवासी मुसाऊबवाला सिरसा को 45 लाख 30 हजार रुपये एडवांस दिए। 9 सितंबर को मुआऊबवाला लैंड परचेज में 96 लाख 84 हजार रुपये का भुगतान किया गया। 11 मार्च 2010 को बहबलपुर में जमीन खरीदी गई, जिसमें 96 लाख रुपये दिए गए। 18 अगस्त 2012 को स्टेट बैंक आफ इंडिया में 20 लाख रुपये जमा करवाए गए। 25 अगस्त को 7.5 लाख रुपये बैंक में जमा करवाए। 29 अगस्त 2012 को जमीन खरीदने पर विक्रेता को 2 करोड़ 70 लाख रुपये का भुगतान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयकर विभाग को निशान सिंह की शिकायत करने वाले शिकायतकर्ता का आरोप है कि निशान सिंह ने 2009 से 2012 के बीच 6 करोड़ रुपये की संपत्ति खरीदी, लेकिन आयकर विभाग को आय का स्त्रोत नहीं बताया।

वहीं दूसरी ओर अनाजमंडी की फर्म आजाद कुमार आशीष कुमार से लेनदेन में गड़बड़ी करने के मामले में कोर्ट के आदेश पर सोमवार को तहसीलदार नवदीप कौर बराड़ निशान सिंह के बहबलपुर गांव में जमीन की नीलामी करने पहुंची। लेकिन नीलामी में किसी खरीदार के न आने पर एक बार फिर निशान सिंह की जमीन बच गई। उल्लेखनीय है कि पिछली डेट पर कोई भी खरीदार नीलामी के लिए नहीं पहुंचा था। तहसीलदार के साथ सरपंच अमरेन्द्र पाल, नंबरदार जगदीप सिंह, चौकीदार मक्खन सिंह भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed