{"_id":"5a5264ed4f1c1b5c0c8b738e","slug":"101515349229-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआईए ने लग्जरी कार से पकड़ी अवैध शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआईए ने लग्जरी कार से पकड़ी अवैध शराब
Updated Sun, 07 Jan 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
सीआईए पुलिस ने गांव भोडिय़ाखेड़ा में एक लग्जरी कार से अवैध शराब की तस्करी करते दो युवकों को काबू किया है। कार से 660 बोतलें अंग्रेजी और देसी शराब की बरामद हुई हैं। दोनों ही युवकों के खिलाफ पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीआईए पुलिस का दल गांव भोडिय़ाखेड़ा के पास गश्त कर रहा था। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि सुधीर व दीपक उर्फ दीपू निवासी भोडिय़ाखेड़ा अपनी कार में शराब तस्करी कर रहे हैं। वह बीघड़ से भोडिय़ाखेड़ा की ओर आएंगे। सूचना पाकर टीम ने बीघड़ रोड पर नाका लगा दिया। कुछ देर बाद ही वहां पर एक डस्टर कार आई, जिसमें दोनों युवक सवार थे। पुलिस ने जब गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें से 30 पेटी देसी शराब तथा 300 बोतल जिनमें 8 पेटी रायल स्टेग, 10 पेटी आफिसर च्वाइस, 2 पेटी रेड नाइट, 2 पेटी इंपीरियल बल्यू, 2 पेटी रायल चैलेंज तथा 1 पेटी सिग्रेचर की अंग्रेजी शराब शामिल थी। पुलिस ने कार व शराब को कब्जे में लेकर दोनों युवकों को काबू करके उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।