{"_id":"5a4d26354f1c1bd2178b4c21","slug":"101515005493-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में नहीं रहेगी पीने के पानी की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में नहीं रहेगी पीने के पानी की समस्या
Updated Thu, 04 Jan 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में नहीं रहेगी पीने के पानी की समस्या
अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना।
शहर की जनता को पीने के पानी की कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी तथा स्वच्छ पानी आमजन के घरों में आसानी से पहुंचाया जाएगा। जिसको लेकर जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा कार्य जोर शोर से किया जा रहा है। यह जानकारी जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ आदर्श सिंगला ने दी। सिंगला ने बताया कि क्षेत्र की अनेक कालोनियों में लंबे समय से खराब हो चुकी पानी की पाइपों को विशेष अभियान के तहत बदलवाया गया है। जिससे लोगों को पीने का साफ पानी मुहैया करवाया जाएगा।
हजारों मीटर बदली जा चुकी है पानी की पाइप
आदर्श सिंगला ने बताया कि क्षेत्र की जनता की मंाग को देखते हुए जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगभग 7 हजार मीटर पानी की पाइप लाइन को बदला जा चुका है, ताकि जनता को पीने का साफ पानी आसानी से मुहैया हो सके। सिंगला ने बताया कि क्षेत्र की अनेक कालोनी जवाहर गली, वार्ड दस, शिवा गली, भाटिया नगर में लोगों को पीने के पानी की समस्या थी, जिसके चलते पानी की पाइपों को बदलवा दिया गया।
व्यर्थ नहीं जाएगा पानी
उन्होंने बताया कि शहर के अनेक पाइपों में लगे अनेक वाल्व ढीले होने के चलते पानी का रिसाव होता रहता था और कई बार वाल्व बंद होने के कारण पानी की सप्लाई ज्यादा कुछ जगहों पर होती थी, लेकिन इस बार उनकी टीम ने तत्परता से कार्य करते हुए अधिक खराब वाल्वों को बदल दिया है आने वाले समय में जरूरत के अनुसार पानी हर वार्ड में आसानी से दिया जाएगा।