फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   इलाज के बहाने महिला से किया बाबा ने दुष्कर्म

इलाज के बहाने महिला से किया बाबा ने दुष्कर्म

Sat, 14 Oct 2017 01:15 AM IST
Updated Sat, 14 Oct 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
इलाज के बहाने महिला से किया बाबा ने दुष्कर्म
इलाज के बहाने बाबा ने महिला से किया दुष्कर्म
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना(फतेहाबाद)।
शहर की एक महिला ने भाटिया नगर स्थित बाबा बालकनाथ मंदिर के संत अमरपुरी उर्फ बिल्लू पर बेहोश कर उसके साथ रेप करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने पुलिस को बताया कि वह 7-8 साल से भाटिया नगर निवासी बाबा के पास झाड़फूंक से इलाज करवा रही थी। बाबा अमर पुरी उसका इलाज कर रहा था। 11 अक्तूबर को उसके पति के पास बाबा का फोन आया कि उसकी पत्नी को यहां भेज दे, उसका इलाज करना है। इस पर उसका पति उसे मंदि में छोड़कर चला गया। बाबा ने उसे कुछ पढ़ने और खाने के लिए दिया। बाबा ने कहा कि यह प्रसाद खाने के बाद तेरा इलाज कर दूंगा।
उस प्रसाद के खाते ही वह बेहोश हो गई। महिला ने बताया कि एक घंटे बाद होश आने पर देखा कि उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे और उसे शरीर में दर्द हो रहा था। जब उसने बाबा से पूछा कि उसके साथ क्या हुआ है तो बाबा ने किसी को भी बताने पर जान की धमकी दी। उसके बाद रात्रि में महिला ने घर जाकर अपने पति को घटना के बारे में बताया। उसके घर पहुंचने के बाद भी बाबा ने महिला को फोन कर किसी को बताने पर जान की धमकी दी। इसके बाद वह पति के साथ थाने पहुंची। में जाकर मामले की सूचना महिला पुलिस को दी।
विज्ञापन

पुलिस ने शिकायत के आधार पर बाबा के खिलाफ दुष्कर्म व जान की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है। नागरिक अस्पताल में महिला चिकित्सकन होने के चलते पीड़ित महिला को मेडीकल के लिए फतेहाबाद भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले जलेबी बेचता था बाबा
जिस बाबा पर बलात्कार का पर्चा दर्ज किया गया है। वह बाबा बनने से पहले शहर की लक्कड़ मार्किट मे जलेबी बेचने का काम करता था। इसके बाद वह झाड़फूंक करने लगा। लोग दूर-दूर से आने लगे और उसने अपना छोटा मंदिर बना लिया।


बाबा पर किया मुकदमा दर्ज : महिला थाना प्रभारी
महिला थाना प्रभारी मंजू सिंह ने बताया कि महिला ने शिकायत दी है कि 7-8 साल से वह झाड़फूंक कराने आती थी। बाबा ने उसी बहाने बुलाकर उसके साथ ब्लात्कार किया है। महिला की शिकायत पर रेप का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी बाबा को हिरासत में लेकर महिला को मेडीकल के लिए फतेहाबाद भेजा गया है।

13 एफटीबीपी 28- टोहाना में बाबा का मंदिर, जिस पर रेप के आरोप लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed