फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   10 new infected patients found, then 11 become healthy

10 नए संक्रमित मरीज मिले तो 11 हुए स्वस्थ

Thu, 24 Jun 2021 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
10 new infected patients found, then 11 become healthy
फतेहाबाद में कोरोना से बचाव का टीका लगाते पात्र। - फोटो : Fatehabad
कोरोना संक्रमित होने के नए मामले कम हो रहे हैं। वीरवार को जिले में 10 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं और 11 स्वस्थ हुए हैं। जिले में पिछले 24 घंटे में कोई मौत नहीं हुई है। जिले में सक्रिय केसों की संख्या 107 रह गई है। इसमें से 37 संक्रमित अस्पतालों में दाखिल हैं।
विज्ञापन

जिले में वीरवार को संक्रमण दर 0.97 फीसदी रही और रिकवरी रेट 96.78 फीसदी तक पहुंच गया है। जिले में अब तक 464 संक्रमित अपनी जान गवां चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक फतेहाबाद क्षेत्र में एक, भट्टू में 8 तथा रतिया ग्रामीण में एक संक्रमित मिला है। इसके अलावा टोहाना, रतिया शहरी, बड़ोपल, भूना और जाखल में नया केस नहीं मिला है। वीरवार को 520 आरटीपीसीआर तथा 288 एंटीजन सैंपल लिए गए। अब तक 226233 सैंपल लिए जा चुके हैं। इसमें 17716 संक्रमित मिल चुके हैं।
विज्ञापन

4373 लोगों ने लगवाया टीका
पात्र टीकाकरण
स्वास्थ्यकर्मी 1
फ्रंटलाइन वर्कर्स 0
60 साल से ऊपर 356
45 से 59 साल 1140
18 से 44 साल 2876
अब तक 2 लाख 15 हजार लोगों ने लगवाया टीका
जिले में कोरोना टीकाकरण तेजी से बढ़ रहा है। संस्थाएं भी टीका लगवाने के लिए आगे आ रही हैं। जिले में अब तक 215446 लोगों का टीकाकरण हो चुका है। इसमें से 185587 लोगों को पहली डोज लग चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. सुनीता सोखी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed