फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Farmers protested against the bags carrying the photos of the leaders in Jind

प्रदर्शन: नेताओं के फोटो वाले थैलों के विरोध में फूटा किसानों का गुस्सा, सवाल-सरकार के पास प्रचार के लिए कहां से आया पैसा

Thu, 19 Aug 2021 02:34 PM IST
Trainee Trainee संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)। 
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)।  Published by: Trainee Trainee Updated Thu, 19 Aug 2021 02:34 PM IST
सार

अन्नपूर्णा योजना के तहत बीपीएल राशन कार्ड धारकों दिए जा रहे नेताओं के थैलों के फोटो लगे होने पर दूसरी दिन भी किसानों ने रोष जताया। इस दौरान पुतले जलाकर नारेबाजी की। किसानों ने कहा कि कोरोना काल में लोगों को देने के लिए सरकार के पास ऑक्सीजन तक नहीं थी। अब प्रचार के लिए काफी पैसा है।
 

विज्ञापन
Farmers protested against the bags carrying the photos of the leaders in Jind
नेताओं के फोटो लगे थैलों का पुतला बनाकर विरोध करते किसान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्नपूर्णा योजना के तहत बीपीएल राशन कार्ड धारकों दिए जा रहे राशन के थैलों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री मनोहर लाल व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के फोटो लगे होने पर दूसरी दिन भी किसानों ने रोष जताया। इस दौरान पुतले जलाकर नारेबाजी की। किसानों ने कहा कि कोरोना काल में लोगों को देने के लिए सरकार के पास ऑक्सीजन तक नहीं थी। अब प्रचार के लिए काफी पैसा है।

विज्ञापन


किसान नेता आजाद पालवां ने कहा कि सरकार एक थैले पर 112 रुपये खर्च कर रही है। ऐसे में यह फिजुलखर्ची है। इसे रोका जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जरूरत है कि देश में स्वास्थ्य व शिक्षा का अधारभूत ढांचा मजबूत करने के लिए खर्च किया जाए। उचाना तहसील कार्यालय में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम एसडीएम कार्यालय में सौंपा गया।
विज्ञापन

 

पालवां ने कहा कि कोरोना काल में लोगों को देने के लिए सरकार के पास ऑक्सीजन तक नहीं थी। अब इस प्रकार के छदम प्रचार के लिए सरकार के पास खर्च करने को काफी पैसा है। उन्होंने कहा कि किसान मुफ्त राशन योजना का नहीं, इस योजना के बहाने लोगों को बरगलाने का विरोध कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed