{"_id":"6178fe9df9d6fe72b5093c1b","slug":"farmer-plowing-the-field-in-shera-village-of-panipat-dies-after-being-hit-by-rotavator","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानीपत में दर्दनाक हादसा: गांव शेरा में खेत जोत रहा किसान आया रोटावेटर की चपेट में, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत में दर्दनाक हादसा: गांव शेरा में खेत जोत रहा किसान आया रोटावेटर की चपेट में, मौत
Wed, 27 Oct 2021 12:55 PM IST
प्रमोद कुमार
आशु गौतम, अमर उजाला, पानीपत
आशु गौतम, अमर उजाला, पानीपत
Published by: प्रमोद कुमार
Updated Wed, 27 Oct 2021 12:55 PM IST
सार
गांव शेरा में सुबह करीब 8.30 बजे हादसा हो गया। जिसमें तीन बच्चों के पिता किसान की मौत हो गई। नट-बोल्ट ठीक करते समय गले पर लिपटी चद्दर फंसते ही रोटावेटर की चपेट में वह आ गया। ट्रैक्टर कोई और युवक चला रहा था। उसने फोन कर परिजनों को बुलाया और किसान को अस्पताल लेकर गए। जहां उसे मरा घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
इस रोटावेटर की चपेट में आया किसान।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पानीपत जिले के गांव शेरा में सुबह करीब 8:30 बजे खेत की जुताई करते समय एक किसान की रोटावेटर की चपेट में आने से मौत हो गई। रोटावेटर के नट बोल्ट ढीले हुए तो किसान ठीक करने लगा। इसी बीच गले में पड़ी चद्दर रोटावेटर में फंस गई और किसान रोटावेटर की चपेट में आ गया। उसकी गर्दन फंस गई। स्थानीय किसानों ने घायल को रोटावेटर से निकालकर सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बता दें कि गांव शेरा निवासी जगबीर (36) पुत्र कंवरभान खेतीबाड़ी का काम करता था। धान की फसल की कटाई के बाद बुधवार को सुबह 6 बजे खेत की जुताई करने के लिए गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
मृतक किसान का फाइल फोटो।
ये भी पढ़ें-Petrol Diesel Price: हरियाणा में 104.91 रुपये प्रति लीटर हुआ पेट्रोल का भाव, 96.87 रुपये बिक रहा डीजल
विज्ञापन
ट्रैक्टर कोई और युवक चला रहा था
ट्रैक्टर और रोटावेटर से खेत जुताई करते समय ट्रैक्टर एक युवक चला रहा था, जबकि जगबीर ट्रैक्टर के पीछे खड़ा था। सुबह करीब साढ़े 8 बजे रोटावेटर के नट बोल्ट ढीले हो गए। किसान जगबीर ने ट्रैक्टर रुकवाया और धीमी गति से चल रहे रोटावेटर के नट को ठीक करने लगा। इसी बीच जगबीर के गले में पड़ी चद्दर रोटावेटर में फंस गई और जगबीर को रोटावेटर ने अपनी तरफ खींच लिया। इसी वजह जगबीर की रोटावेटर में गर्दन फंस गई।
धान की फसल के बाद मटर की फसल उगाना चाहता था जगबीर
ट्रैक्टर चला रहे युवक ने गांव में फोन कर हादसे की सूचना दी और जगबीर को निकालने का प्रयास किया। परिजन मौके पर पहुंचे और जगबीर को रोटावेटर से निकालकर सामान्य अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक जगबीर के छोटे भाई विकास ने बताया कि जगबीर 4 एकड़ जमीन पर खेती करता था। इसी साल 10 एकड़ जमीन पट्टे पर ली थी। धान की फसल की कटाई के बाद वह जमीन पर मटर की फसल उगाना चाहता था। इसी वजह सुबह से जुताई करने के लिए गया था।
ये भी पढ़ें-नारनौल: बिमला मर्डर केस में उम्रकैद की सजा के बाद भी हत्यारे गैंगस्टर पपला गुर्जर के चेहरे पर नहीं दिखी शिकन
3 बच्चों का पिता था जगबीर
जगबीर से छोटी एक बहन और एक भाई विकास है। विकास तहसील में काम करता है। जगबीर शादीशुदा था। उसके तीन बच्चे हैं। जिनमें 2 बेटी और 1 बेटा है। बेटी रौनक और रितिका है और सबसे छोटा बेटा 11 वर्षीय यश है।
ये भी पढ़ें-फतेहाबाद: जूस पीकर जा रहे युवक पर तलवारों से हमला, बचाव के लिए घुसा डाकघर में
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। परिजनों की तरफ से जाने वाली शिकायत पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
-दीपक कुमार, मतलौडा थाना प्रभारी