फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Farmer Leader Gurnam Singh Chadhuni says that farmers will have to take power in hand 

फिर बोले चढ़ूनी: भाजपा को हराने से कृषि कानून वापस नहीं होंगे, किसान को सत्ता हाथ में लेनी होगी  

Mon, 02 Aug 2021 03:27 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 02 Aug 2021 03:27 PM IST
सार

गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने कहा कि जब तक किसान सत्ता में नहीं आएगा, तब तक किसान का भला नहीं हो सकता। केवल भाजपा को हराने से तीनों कृषि कानून वापस नहीं होंगे। अगर कृषि कानून वापस हो भी गए तो केवल किसान का डेथ वारंट रद्द होगा।

विज्ञापन
Farmer Leader Gurnam Singh Chadhuni says that farmers will have to take power in hand 
बहादुरगढ़ में गुरनाम चढ़ूनी का स्वागत करते किसान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

संयुक्त किसान मोर्चा से एक सप्ताह के लिए निष्कासित किए गए भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के प्रमुख गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने दोहराया कि मिशन पंजाब जारी रहेगा। बीजेपी को हराने से कृषि कानून वापस नहीं होंगे। चढ़ूनी रविवार को रोहद टोल प्लाजा से सिंघु बॉर्डर तक किसान रैली के मौके पर पहुंचे। 

विज्ञापन


रैली शुरू होने से पहले रोहद टोल प्लाजा पर चल रहे किसानों के धरने पर गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि वह मिशन पंजाब पर आज भी कायम हैं। जब तक किसान सत्ता में नहीं आएगा, तब तक किसान का भला नहीं हो सकता। केवल भाजपा को हराने से तीनों कृषि कानून वापस नहीं होंगे। अगर कृषि कानून वापस हो भी गए तो केवल किसान का डेथ वारंट रद्द होगा। किसान की हालत आज वेंटिलेटर पर है और किसान का संपूर्ण भला करने के लिए वोट लुटेरे गिरोह से छीनकर किसान को सत्ता अपने हाथ में लेनी होगी।
विज्ञापन



मिशन यूपी की जगह मिशन पंजाब शुरू करने की बात कहने पर गुरनाम सिंह चढ़ूनी को संयुक्त मोर्चा से सात दिन के लिए निलंबित कर दिया गया था। पत्रकारों से बातचीत में चढ़ूनी ने कहा, वो नहीं चाहते कि किसान आंदोलन दो फाड़ हो जाए, इसलिए उन्होंने संयुक्त मोर्चा की दी हुई सजा भुगत ली है। चढ़ूनी ने कहा कि पंजाब में 80 से 90 लाख वोट किसानों की हैं और 69 लाख वोटों से सरकार बनी हुई है। चढ़ूनी से जब पूछा गया कि वे संयुक्त मोर्चा के साथियों को ये बात क्यों नहीं समझा रहे तो उन्होंने कहा कि सब थोड़े ही समझ पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले, पीट सकते हैं गुणी 
चढ़ूनी ने किसान आंदोलन में खालिस्तानी घुसपैठ के सवाल पर कहा कि कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिन पर ना बोले तो गलत और बोले तो भी गलत है। गुरनाम चढ़ूनी के नेतृत्व में रविवार को किसानों का काफिला रोहद टोल से चलकर सिंघु बॉर्डर पहुंचा। चढ़ूनी ने कहा कि किसान यात्रा का संदेश सरकार और किसान दोनों के लिए है। सरकार के लिए ये कि किसान सोया हुआ नहीं है और किसानों के लिए कि आंदोलन अभी बाकी है। किसान नेता गुणी प्रकाश की गतिविधियों को विघटनकारी बताते हुए उन्होंने कहा कि वह पीट सकते हैं। रोहद टोल प्लाजा पर हुई सभा का संचालन कैप्टन शमशेर सिंह मलिक ने किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed