{"_id":"66403433f07c9cc3f7bd558ea5798b9e","slug":"farmer-died-by-falling-into-the-well-with-tractor","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर समेत कुएं में गिरने से किसान की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर समेत कुएं में गिरने से किसान की मौत
नारनौल/ब्यूरो।
Updated Sun, 27 Oct 2013 09:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के गांव अकबरपुर में शनिवार रात फसल की बिजाई करने गए किसान जयसिंह (45) की ट्रैक्टर समेत कुएं में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया घटना की कार्रवाई की है।
जानकारी के अनुसार गांव अकबरपुर जाट निवासी किसान जयसिंह शनिवार रात ट्रैक्टर लेकर गांव से दक्षिण की तरफ फसल की बिजाई करने खेत जा रहे थे।
इस दौरान वह कच्चे रास्ते के पास स्थित बिना मुंडेर के बंद पड़े पुराने कुएं में गिर गए जिससे उनकी मौत हो गई। सुबह ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को कुएं में पड़ा देखा तो इसकी जानकारी जयसिंह के परिजनों को दी।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। मृतक के परिजनों ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि जयसिंह देर शाम ट्रैक्टर लेकर बिजाई के लिए खेतों में गया था। इस दौरान न जाने कैसे वह ट्रैक्टर समेत कुएं में गिर गया और यह हादसा हो गया।