फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   weather change

मौसम ने ली करवट, ठिठुरन बढ़ी

Sat, 21 Dec 2013 08:30 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 21 Dec 2013 08:30 PM IST
विज्ञापन
weather change

पिछले कई दिनों से कोहरे ने लोगों की रफ्तार पर लगाम लगा रखी थी। लेकिन शनिवार को कोहरे से तो राहत मिली, लेकिन ठंडी हवा चलने से सिहरन बढ़ गई।

विज्ञापन


पूरे दिन सूर्य देवता के दर्शन नहीं हुए। दोपहर के बाद अचानक धुंध बढ़ने से 4 बजे के लगभग ही देर शाम जैसा अनुभव होने लगा। ठिठुराने वाली ठंड ने पूरे दिन लोगों को परेशान किया। सबसे अधिक परेशानी तो पैदल यात्रियों व दुपहिया वाहन चालकों को झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


जो लोग अभी तक एक स्वेटर से ही काम चला रहे थे, शनिवार को उन्हें मोटी जैकेट, टोपी, मफलर और शॉल के साथ पैक होकर बाहर निकलना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को अधिकतम तापमान 19.7 एवं न्यूनतम 12.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग का अनुमान है कि हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ के कारण पारे में और गिरावट आएगी। वहां अगले दो दिनों में हल्की बरसात व बर्फबारी हो सकती है, जिसका सीधा असर दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान व उत्तर प्रदेश के कुछ भागों पर पड़ेगा। अनुमान है कि रविवार को भी मौसम में धुंध छाई रहेगी और ठिठुरन भी बढ़ सकती है।

बिजली ने भी सताया
ठंड के मौसम में लोगों को बिजली का सहारा रहता है। लोग अपने घरों में रूम हीटर आदि जलाकर ठंड से राहत महसूस करते हैं। लेकिन शनिवार को फरीदाबाद में ठंड के साथ पूरे दिन बिजली ने भी लोगों को सताया। दिनभर लंबे-लंबे कट लगते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed