फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   treatment of serious diseases is refere

गंभीर रोगों का इलाज है ‘रेफर’

Sun, 20 Oct 2013 07:53 PM IST
अमर उजाला फरीदाबाद
अमर उजाला फरीदाबाद Updated Sun, 20 Oct 2013 07:53 PM IST
विज्ञापन
treatment of serious diseases is refere
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पर अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने का स्वास्थ्य विभाग का दावा अनंगपुर पीएचसी में आकर फेल हो जाता है। डेंगू का कहर मंडरा रहा है। लेकिन हैरानी की बात है कि इस केंद्र पर डेंगू जांच का इंतजाम नहीं है, जबकि इस गांव के दो मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है।
विज्ञापन

करीब 60 हजार की आबादी पर बने इस स्वास्थ्य केंद्र में एक भी विशेषज्ञ डॉक्टरनहीं हैं। अंदाजा लगा सकते हैं कि यहां इलाज कैसे होता होगा। यहां जरा सा गंभीर मरीज आया नहीं कि उसे बीके अस्पताल रेफर कर दिया जाता है। मानो यहां के सबसे बड़े इलाज का नाम ‘रेफर’ है। कम सुविधाओं के साथ अस्पताल का स्टाफ एवं स्थानीय लोग कैसे गुजारा कर रहे हैं इसका हमने जायजा लिया। यहां दवा की कोई किल्लत नहीं है लेकिन कई सुविधाओं की कमी है।
विज्ञापन


केंद्र चल रहा है गांव की जमीन पर
-जो पीएचसी लगभग चार एकड़ जमीन पर बना होना चाहिए। वह केवल 5000 वर्ग फीट में चल रहा है। केंद्र के एक कर्मचारी ने बताया कि जगह कम होने के कारण कई जांच सुविधाएं यहां नहीं हैं। क्योंकि जांच करने के लिए मशीन चाहिए और मशीन के लिए जगह। यहां इलाज के लिए आई एक मरीज आशा ने बताया कि केंद्र पर एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड एवं ब्लड की कई जांच नहीं होती। जिस कारण लोगों को जांच के लिए निजी अल्ट्रासाउंड केंद्रों एवं पैथालोजी का सहारा लेना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र की मेडिकल ऑफिसर डेंगू की चपेट में
-इस केंद्र पर केवल चार डॉक्टर हैं, जिनमें एक स्त्री रोग विशेषज्ञ, एक मेडिकल ऑफि सर, एक दंत चिकित्सक, एक होम्योपैथिक डॉक्टर हैं। मेडिकल ऑफिसर खुद डेंगू से पीड़ित हैं। केंद्र की स्थिति के बारे में जब उनसे फोन पर संपर्क किया गया तो उन्हाेंने बताया कि वह इलाज करवा रही हैं। उन्होंने बताया कि केंद्र पर कई सुविधाओं की कमी है, जिन्हें शुरू करने के लिए वह प्रयास कर रही हैं।


एंबुलेंस तक नहीं
-केंद्र पर एंबुलेंस नहीं है। गांव निवासी मनोहरी ने बताया कि गंभीर हालत होने पर गांव वाले खुद ही या फिर डॉक्टर अपनी गाड़ियाें से मरीज को बीके अस्पताल पहुंचवा देते हैं। स्थानीय निवासी शांति ने बताया कि साधारण प्रसव के लिए केंद्र पर 24 घंटे सुविधाएं मिलती हैं। लेकिन सिजेयरियन के लिए केंद्र पर सुविधा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed