{"_id":"82ff73fc3acc315e8909fd0d76304c9b","slug":"the-young-man-shot-dead-in-mlerna","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलेरना में युवक की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलेरना में युवक की गोली मारकर हत्या
अमर उजाला फरीदाबाद
Updated Sun, 22 Dec 2013 08:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना सदर बल्लभगढ़ क्षेत्र के गांव मलेरना में रविवार शाम गांव के ही एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के कारणों का अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। एसीपी हवा सिंह के अनुसार पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव मलेरना निवासी ललित शर्मा का 22 वर्षीय पुत्र मोहित कुछ समय पूर्व तक नोएड़ा में नौकरी करता था। आजकल वह घर पर ही रह रहा था। रविवार सुबह उसकी गांव के ही रविंद्र के साथ कहासुनी हुई थी। शाम करीब 6:00 बजे वह रविंद्र की गली में उसके घर के नजदीक किसी काम से गया था। इस बीच रविंद्र व उसका फिर से सामना हो गया, जिस पर दोनों के बीच फिर कहासुनी हो गई। आरोप है कि रविंद्र पिस्तौल से मोहित पर गोली चला दी। गोली लगते ही मोहित गली में ही गिर पड़ा।
उसे गिरते देख रविंद्र मौके से फरार हो गया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तथा मामले की सूचना परिजनों व पुलिस को दी। थाना सदर बल्लभगढ़ प्रभारी रमेश चंद व एसीपी हवासिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। दोनों अधिकारियों ने मौका मुआयना कर शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया। पुलिस के मुताबिक, हत्यारोपी पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, मृतक के परिजन अभी इस मामले कुछ बताने के लिए तैयार नहीं हैं। घटना के पीछे प्रॉपर्टी विवाद की बात सामने आ रह है।