फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   notice released to aasharam ashram

आसाराम के आश्रम को निगम का नोटिस

Mon, 14 Oct 2013 08:13 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 14 Oct 2013 08:13 PM IST
विज्ञापन
notice released to aasharam ashram

भाखड़ी गांव स्थित आसाराम आश्रम के संचालकों की परेशानी आने वाले दिनों में बढ़ने वाली है। नगर निगम की जमीन पर अवैध कब्जे के मामले में सोमवार को निगम प्रशासन ने आश्रम को नोटिस जारी किया। एक सप्ताह में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर निगम प्रशासन तोड़फोड़ की कार्रवाई करेगा।

विज्ञापन


निगम प्रशासन के मुताबिक, आसाराम आश्रम को बनाने में नगर निगम की जमीन कब्जाई गई है। पिछले सप्ताह इस बारे में अधिकारियों ने तथ्य जुटा कर नोटिस भेजने की तैयारी कर ली थी।
विज्ञापन


सोमवार को संयुक्त आयुक्त सुनीता वर्मा से मंजूरी के बाद आश्रम को नोटिस जारी कर दिया गया। अधिकारियों के मुताबिक, आश्रम को बनाने में संचालकों ने नियम-कानूनों को ताक पर रख दिया था। बड़खल-पाली रोड से आश्रम की ओर जाने के लिए रास्ता न होने के कारण आश्रम वालों ने सूखे पड़े नाले को पाट कर उस पर सड़क भी बना दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में पता लगा कि आश्रम बनाने में तीन तरफ अतिक्रमण किया गया। आश्रम द्वारा खसरा नंबर 138, 148 और 172 में निगम की जमीन पर कब्जा है। नोटिस की मियाद पूरी होने के बाद आश्रम ने अवैध कब्जा नहीं हटाया तो कार्रवाई होगी।

-रवि सिंगला, डीटीपी, नगर निगम

नोटिस के बारे में जानकारी नहीं है। आश्रम ने कुछ गलत नहीं किया है, हम किसी की एक इंच जमीन भी नहीं लेंगे। हमारे पास पूरे कागजात हैं, निगम हमारी मौजूदगी में पैमाइश करा ले। कुछ कब्जा पाया गया तो हम उसे हटा लेंगे।
-रामा भाई, आश्रम संचालक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed