{"_id":"3482a3c8326a01fa27a3df394505825a","slug":"narendra-murder-case-bodyguard-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरेंद्र हत्याकांड : सुरक्षाकर्मी को किया सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरेंद्र हत्याकांड : सुरक्षाकर्मी को किया सस्पेंड
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 24 Oct 2013 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के सेक्टर-15 में हुए नरेंद्र हत्याकांड में वारदात के दौरान मृतक के साथ मौजूद सुरक्षाकर्मी को सस्पेंड कर दिया गया है। सुरक्षाकर्मी की विभागीय जांच भी शुरू किए जाने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
सस्पेंड किए जाने की पुष्टि संयुक्त आयुक्त संजय कुमार ने की है। इस मामले में आरोपियाें के खिलाफ कार्रवाई को लेकर बुधवार को मृतक के परिजन पुलिस आयुक्त से मिले थे।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि गांव फरीदपुर निवासी नरेंद्र की 19 अगस्त को दिनदहाड़े सेक्टर-15 में बीएसएनएल कार्यालय के नजदीक गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। घटना के समय नरेंद्र के साथ स्कॉर्पियो में सुरक्षाकर्मी नियाज अहमद भी बैठा हुआ था।
विज्ञापन
पुलिस ने इस मामले में मृतक के भाई जितेंद्र की शिकायत पर हत्या व षड्यंत्र सहित अन्य आरोपों में राजेश नागर, महावीर बैंसला, सुनील बैंसला, अनिल, रूप सिंह नागर, विनोद खटाना, विजयपाल, फिरे व जेल में बंद पूर्व पार्षद कैलाश बैंसला के खिलाफ केस दर्ज किया था।
पुलिस इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है और मामले की जांच अभी चल रही है। इस मामले में सुरक्षाकर्मी की भूमिका पर भी सवाल उठाए गए थे। इसके बाद यह कार्रवाई की गई है।