{"_id":"8ce9e5a90deecce9ac7d6080213fd276","slug":"again-malaria-survey-in-korali","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोराली ब्लाक में फिर शुरू होगा मलेरिया सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोराली ब्लाक में फिर शुरू होगा मलेरिया सर्वे
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 25 Dec 2013 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोराली ब्लाक से मलेरिया के अधिकांश मामले सामने आने को स्वास्थ्य विभाग ने गंभीरता से लिया है। विभाग ने एहतियातन कदम उठाते हुए पूरे ब्लॉक को 2014 के लिए मलेरिया संवेदनशील घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2013 में पूरे जिले से 1008 मलेरिया मरीजों की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग की ओर से गई थी। जिसमें कोराली ब्लॉक से 781 मरीज थे। जिसके बाद स्वास्थ्य मुख्यालय ने ब्लॉक को मलेरिया संवेदनशील क्षेत्र में शामिल कर लिया है। इसके साथ ही प्रभावित क्षेत्र में जनवरी 2014 से ही मलेरिया रोकथाम के लिए सर्वे शुरू करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मुख्यालय ने जिला मलेरिया विभाग से तीन साल का आंकड़ा मांगा है। इसके साथ ही मुख्यालय ने जिला विभाग से क्षेत्र में मलेरिया संक्रमण फैलने के कारणों के बारे में रिपोर्ट भी मांगी है।
विज्ञापन
जिला मलेरिया विभाग के अधिकारी डॉ. रमेश चंद ने बताया कि आंकड़ों की रिपोर्ट तैयार कर मुख्यालय को भेजी जा रही है। निर्देश प्राप्त होने के बाद जनवरी 2014 के प्रथम सप्ताह में सर्वे शुरू कर दिया जाएगा।
गांव जो है संवेदनशील
कोराली ब्लॉक के चांदपुर, फज्जूपुर, इमामुद्दीनपुर, शाहजहांपुर गांव को संवेदनशील घोषित किया गया है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अरूवा, अहसानपुर, साहूपुरा, नया गांव, नंगला, मोठूका, जवाहर नवोदय विद्यालय को भी संवेदनशील चिन्हित किया गया है।