फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   करनाल जेल के कैदी बने कलाकार

करनाल जेल के कैदी बने कलाकार

Sat, 02 Feb 2013 05:30 AM IST
Faridabad
Faridabad Updated Sat, 02 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद। सूरजकुंड मेले में इस बार करनाल जेल के कैदियों द्वारा हस्तनिर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनी भी लगाई गई है। मेले में लगे 129 नंबर स्टाल पर 250 कैदियों की कला का प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

स्टॉल पर कैदियों द्वारा हस्तनिर्मित शोपीस, मोमबत्ती, कंबल, लेडीज पर्स व बैग, अखबार से तैयार डलिया, छोटी पलंग जैसे सैकड़ों सामान रखे गए हैं। हालांकि ये उत्पाद बेचे नहीं जाएंगे। बल्कि सिर्फ कैदियों का हुनर दिखाने के लिए रखे गए हैं। स्टॉल इंचार्ज धर्मजीत शर्मा, राम स्वरूप व राजेश कुमार दहिया ने बताया कि जिन कैदियों ने इन सामानों को तैयार किया है वह गंभीर अपराधों की सजा काट रहे हैं। जेल प्रशासन ने अपना सहयोग देकर इन्हें हस्तकला में निपुण बनाया है। करनाल जेल में चलाए जा रहे सुधारीकरण मिशन के तहत 250 कैदियों ने सधे हुए हाथों से घरेलू साजो सामान तैयार किए हैं।
विज्ञापन

करनाल जेल प्रशासन कैदियों को व्यवसायिक शिक्षा, दस्तकारी, पेंटिंग, ड्राइंग, कंप्यूटर शिक्षा, मधुमक्खी पालन, पशुपालन, कृषि विज्ञान शिक्षा, कलाकृति शिक्षा, पर्यावरण शिक्षा, ध्यान योग शिक्षा, संगीत कला शिक्षा व हस्तनिर्मित वस्तुओं के बारे में प्रशिक्षण दे रहा है। ताकि जेल से बाहर जाकर कैदी स्वरोजगार के जरिए एक आदर्श नागरिक का जीवन जी सकें। जेल अधीक्षक शेर सिंह को इन सुधारात्मक कार्यों के लिए गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed