{"_id":"139-30911","slug":"Faridabad-30911-139","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज राष्ट्रपति करेंगे मेले का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज राष्ट्रपति करेंगे मेले का उद्घाटन
Faridabad
Updated Sat, 02 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूरजकुंड (फरीदाबाद)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले का विधिवत रूप से उद्घाटन शनिवार को करेंगे। इस दौरान आम दर्शकों के लिए मेला में प्रवेश बंद रहेगा। यही नहीं सूरजकुंड मेला परिसर के निकट सड़क पर भी वाहनों का आवागमन रोक दिया जाएगा।
राष्ट्रपति शनिवार को 11:30 बजे 27वें सूरजकुंड मेले का उद्घाटन करेंगे। राष्ट्रपति हेलीकॉप्टर से यहां आएंगे। इसके लिए चार हेलीपैड बनाए गए हैं। राष्ट्रपति के आने से पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और राज्यपाल जगन्नाथ पहाड़िया मेला स्थल पर पहुंच जाएंगे और उनका स्वागत करेंगे। राष्ट्रपति गोल्फ कार्ट से मेला परिसर का भ्रमण करेंगे।
राष्ट्रपति जब तक मेला परिसर में रहेंगे, तब तक आम दर्शकों के लिए मेला बंद रहेगा। पर्यटन विभाग के प्रबंध निदेशक आनंद मोहन शरण ने बताया कि सुबह से ही मेला परिसर में आम दर्शक प्रवेश नहीं कर सकेंगे। दोपहर एक बजे के बाद आम दर्शकों को मेले में प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
उधर, मेला परिसर के निकट रोड पर वाहनों का आवागमन राष्ट्रपति के कार्यक्रम के दौरान बंद रहेगा। पुलिस आयुक्त शत्रुजीत कपूर ने बताया कि सुबह 10:30 बजे से इस रोड पर वाहनों का आवागमन बंद कर दिया जाएगा और राष्ट्रपति के जाने के बाद शुरू किया जाएगा। गौरतलब है कि इस रास्ते दिल्ली आना-जाना होता है।
प्रणब दूसरी बार करेंगे उद्घाटन
प्रणब मुखर्जी सूरजकुंड मेले का उद्घाटन दूसरी बार करने जा रहे हैं। पहली बार उन्होंने 2008 में बतौर विदेश मंत्री इसका उद्घाटन किया था। इस बार वह राष्ट्रपति के रूप में सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले का उद्घाटन करेंगे।