{"_id":"139-27237","slug":"Faridabad-27237-139","type":"story","status":"publish","title_hn":"सज गया पटाखाें का बाजार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सज गया पटाखाें का बाजार
Faridabad
Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद। पटाखा मार्केट में डर्टी गर्ल विद्या बालन व ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी के नाम के पटाखे मौजूद हैं। जिनको लोग हाथाें हाथ ले भी रहे हैं।
दीवाली के दो दिन पहले पटाखे का बाजार सजकर तैयार हो गया है। जिले में जगह-जगह प्रशासन द्वारा पटाखे विक्रेताआें के लिए जगह निर्धारित की गई है। मार्केट में लोगाें के लिए 100 से लेकर 25 हजार तक के पटाखे मौजूद हैं। हालांकि पटाखा विक्रेताआें के चेहरे पर इस बार महंगाई मार की झलक साफ देखी जा सकती है। क्याेंकि इस विक्रेताआें को थोक में भी पटाखे महंगे पडे़ हैं। जबकि उस हिसाब से बिक्री होेने की उम्मीद नहीं लग रही है। पटाखा मार्केट में इस समय विद्या बालन व हेमा मालिनी के अलावा माचो मैन धर्मेन्द्र, रितिक रोशन के नाम से भी पटाखे मौजूद हैं।
पटाखा विक्रेता सोनू वाधवा ने बताया कि इस साल कई नए पटाखे भी बाजार में आए हैं। जिसमें लाल मिर्ची, स्काईशाट, कैटकिंग पटाखे शामिल है। इनकी कीमत भी अलग-अलग तय की गई है। उन्होेंने बताया कि स्काई शाट पटाखे की कीमत एक हजार जबकि लाल मिर्ची की कीमत 800 रुपये है। सबसे महंगा पटाखा 25 हजार रुपये का है, जिसका नाम है 11 हजार शॉट।
पटाखा मार्केट में पटाखों के साथ-साथ अनार भी लोगाें को लुभा रहे हैं। इस बार मार्केट में कई तरह के अनार भी आए हैं। जिसकी कीमत 200 से 2000 तक है। सोनू ने बताया कि मार्केट में झाम नाम का अनार आया है जो जलने के साथ फुलझड़ी की तरह धीरे-धीरे आवाज करता है और कई तरह के रंग भी छोड़ता है। उन्हाेंने बताया कि पिछले बार डेढ़ लाख के पटाखाें पर 20 हजार का लाभ पहुंचा था। लेकिन इस बार इतनी कमाई होने की उम्मीद कम ही है।