फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Faridabad, Gurgaon Massive Effective Area Of Dengu

हरियाणा के इन दो जिलों पर भारी पड़ा 'मच्छर'

Wed, 16 Oct 2013 02:07 AM IST
चंडीगढ़/ अमर उजाला
चंडीगढ़/ अमर उजाला Updated Wed, 16 Oct 2013 02:07 AM IST
विज्ञापन
Faridabad, Gurgaon Massive Effective Area Of Dengu
हरियाणा में डेंगू के बढ़ रहे मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की पोल खोल दी है।
विज्ञापन


फरीदाबाद और गुड़गांव में लगातार डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ रही है।

प्रदेश में इस समय 755 डेंगू के कंफर्म केस आए हैं। जिसमें से गुड़गांव की हालत सबसे ज्यादा खराब है।

गुड़गांव से डेंगू के 250 और फरीदाबाद में 212 मामले सामने आए हैं। इसके अलावा करनाल और यमुनानगर में भी डेंगू के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। जबकि डेंगू से मरने वालों की संख्या दो बताई जा रही है।


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक एक मौत सोनीपत में और दूसरी कैथल में हुई है। निदेशक मलेरिया डा. कमला सिंह ने बताया कि इस बारे में सभी जिलों के सीएमओ को निर्देश जारी कर दिया है कि डेंगू के मामले में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन



डेंगू की रिपोर्टिंग के लिए हमारे पास 14 लैब हैं। इसके अलावा प्लेटलेट्स उपलब्ध करवाने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि डेंगू के मामलों में कमी लाने के लिए इस बार हमने डेंगू के लारवा को खत्म करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सभी उपायुक्तों से भी इस संबंध में चर्चा हुई है कि संबंधित अधिकारियों को साफ-सफाई के लिए सख्त हिदायतें दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed