{"_id":"3a06d3a742a62e29b2a36bdd08158689","slug":"factory-owner-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक से फर्जीवाड़े में फैक्टरी संचालक दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक से फर्जीवाड़े में फैक्टरी संचालक दबोचे
सोनीपत/ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2013 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक में फर्जी रजिस्टरी रखकर चार करोड़ रुपये का लोन लेने के मामले में
विज्ञापन
पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को अदालत में पेश कर
रिमांड पर लिया गया है। इस मामले में अभी और गिरफ्तारी होनी बाकी है।
पुलिस प्रवक्ता जगजीत सिंह ने बताया कि 24 जुलाई को दिनेश मित्तल ने थाना कुंडली में शिकायत दी थी कि पीएनबी बैंक की शाखा कुंडली में तिरुपति बैटरीज के डायरेक्टर संजीव दीक्षित, योगेश निवासी दिल्ली, एडवोकेट परिहार निवासी दिल्ली और संजीव निवासी मेरठ (यूपी) ने बैंक से लोन लिया था।
उन्होंने पटपड़गंज फैक्टरी दिल्ली में स्थित फर्म तिरुपति बैटरीज इंडस्ट्रीज (रजि.) की रजिस्ट्री बतौर गारंटी रखकर चार करोड़ रुपये लोन लिया। बाद में पता चला कि रजिस्ट्री फर्जी है। अनुसंधान टीम ने आरोपियों की खोज करते हुए शनिवार सायं मेरठ के सैनिक नगर निवासी संजीव पुत्र प्रेम सिंह और गुरु अंगद दिल्ली निवासी योगेश पुत्र शंकर को गिरफ्तार किया। वकील परिहार पहले ही गिरफ्तार हो चुका है।