{"_id":"6ef038c3f07daddbfd9b6a3a4d392e4d","slug":"electric-current-from-the-employee-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"करेंट से बिजली कर्मचारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करेंट से बिजली कर्मचारी की मौत
डबवाली/सिरसा/ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2013 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के जिला सिरसा के उपमंडल डबवाली के गांव अबूबशहर में शनिवार शाम को 11 हजार वोल्टेज लाइन पर काम करते समय करेंट लगने से बिजली कर्मचारी की मौत हो गई।
उधर, विभाग का कहना है कि चारों लाइनें बंद थीं। संभवत: इनवर्टर या जनरेटर के कारण लाइन में करेंट आया होगा।
गांव अबूबशहर की गुरु जंभेश्वर ढाणी में शिकायत का समाधान करने के लिए गांव आसाखेड़ा स्थित बिजलीघर का लाइनमैन अंग्रेज सिंह निवासी डबवाली और 22 वर्षीय एएलएम प्रवीण कुमार निवासी सुकेराखेड़ा शनिवार शाम को मौके पर पहुंचे।
लाइनमैन अंग्रेज सिंह ने कार्य के लिए परमिट लिया हुआ था। परमिट लेने के बाद दोनों खंबे पर चढ़कर कार्य करने लगे। प्रवीण ने 11 हजार वोल्टेज वाली एक केबल को जोड़ दिया था।
विज्ञापन
दूसरी केबल को जोड़ते समय अचानक करेंट आ गया। करेंट लगते ही प्रवीण करीब 20 फुट ऊंचे खंबे से नीचे जा गिरा। लोगों की सहायता से अंग्रेज सिंह ने प्रवीण को डबवाली के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया।
जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, कनिष्ठ अभियंता सुभाष कुमार ने बताया कि मृतक आउटसोर्सिंग के तहत कार्यरत था।
उस समय बिजली बोर्ड से चारों लाइनें बंद कर रखी थीं। संभवत: इनवर्टर या जनरेटर के कारण लाइन में करेंट आया होगा।