{"_id":"61a7728471571507dd5fab8a","slug":"dushyant-chautala-said-that-the-demand-of-farmers-has-been-fulfilled-now-the-border-should-be-vacated","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: दुष्यंत चौटाला ने कहा- किसानों की मांग पूरी हुई, अब बॉर्डर खाली कर लौट जाना चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: दुष्यंत चौटाला ने कहा- किसानों की मांग पूरी हुई, अब बॉर्डर खाली कर लौट जाना चाहिए
Wed, 01 Dec 2021 06:33 PM IST
भूपेंद्र सिंह
एएनआई, रोहतक
एएनआई, रोहतक
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 01 Dec 2021 06:33 PM IST
सार
रोहतक में हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने प्रेस वार्ता कर तमाम मुद्दों पर मीडिया के सवालों के जवाब दिए। दुष्यंत चौटाला ने किसान आंदोलन के मुद्दे पर भी खुलकर जवाब दिए।
विज्ञापन
रोहतक में पत्रकार वार्ता करते उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला।
- फोटो : ANI
विस्तार
हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बुधवार को रोहतक में प्रेस वार्ता की। उन्होंने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि अब जब केंद्र सरकार ने संसद में 3 कृषि कानूनों को वापस ले लिया है और किसानों की एमएसपी की मांग पर केंद्र बात करने के लिए तैयार है। अब किसानों को लौट जाना चाहिए और सीमाएं खोल देनी चाहिए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें ः हरियाणा की बड़ी खबरें: भिवानी में सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत, प्रदेश में मास्क नहीं पहनने वालों का कटेगा चालान
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यहां तक कि किसानों के खिलाफ गैर-घातक मामलों को भी वापस लिया जाएगा। किसानों की हरियाणा में एमएसपी की मांग थी और हमारी सरकार ने पिछली 2 फसलों में जिसमें अधिकतम खरीद धान और गेहूं की हुई, 30,000 करोड़ रुपये एमएसपी का और 400 करोड़ रुपया बाजरे का भावांतर का, किसानों के खातों में सीधे ट्रांसफर करने का काम किया। मैं चाहता हूं कि केंद्र इसे पूरे देश में रेपलिकेट करे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें ः ओमिक्रॉन: कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर हरियाणा सरकार सर्तक, मास्क नहीं पहनने वालों के होंगे चालान
दुष्यंत चौटाला ने प्राइवेट क्षेत्र में 75 प्रतिशत आरक्षण के मुद्दे पर कहा कि हम 15 जनवरी से पहले राज्य के विभिन्न उद्योगों में सभी हरियाणा निवासियों को 75 प्रतिशत आरक्षण देने की कोशिश कर रहे हैं। दुष्यंत चौटाला ने प्रेसवार्ता के दौरान जननायक जनता पार्टी के व सरकार के कार्यों और रणनीतियों को गिनवाया। चौटाला ने 9 तारीख को झज्जर में होने वाली जेजेपी की रैली के बारे में जानकारी दी और कार्यकर्ताओं से ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने की अपील की।