{"_id":"69ecb03644c0cb0e9e0fe2ce","slug":"district-chess-tournament-begins-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: जिला शतरंज प्रतियोगिता, एमएस सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में राज्य स्तरीय चयन के लिए मुकाबले शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak: जिला शतरंज प्रतियोगिता, एमएस सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में राज्य स्तरीय चयन के लिए मुकाबले शुरू
Sat, 25 Apr 2026 05:45 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sat, 25 Apr 2026 05:45 PM IST
सार
प्रतियोगिता में रोहतक के नामी स्कूलों और ग्रामीण अंचल से आए 200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। जिसमें लड़के और लड़कियां समान रूप से अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
शतरंज प्रतियोगिता
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज माता दरवाजा, गोकर्ण रोड स्थित एमएस सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 38वीं रोहतक जिला शतरंज चैंपियनशिप 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। जिला शतरंज एसोसिएशन (पंजी.) रोहतक द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जिले की सर्वश्रेष्ठ टीम का चयन करना है।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि एवं भव्य उद्घाटन
कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि शकुंतला बेनीवाल (डायरेक्टर ऑफ स्पोर्ट्स, एमडीयू रोहतक) एवं प्रीति बंसल (डायरेक्टर, किया मोटर कंपनी, जींद रोड) द्वारा किया गया। विद्यालय की प्रिंसिपल रितु मैम और निर्देशक हिमांक मित्तल ने अतिथियों का औपचारिक स्वागत किया और शतरंज की बिसात पर पहली चाल चलकर खेल की शुरुआत करवाई।
विज्ञापन
राज्य स्तर के लिए चयन का सुनहरा अवसर
टूर्नामेंट निर्देशक उमेद शर्मा ने महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से राज्य स्तर पर खेलने वाले खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। प्रत्येक आयु वर्ग से दो लड़के और दो लड़कियों का चयन किया जाएगा, जो आगे चलकर हरियाणा राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में रोहतक जिले का मान बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
प्रतिभा का महाकुंभ
प्रतियोगिता में रोहतक के नामी स्कूलों और ग्रामीण अंचल से आए 200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। यह चैंपियनशिप सभी आयु वर्गों (U-9 U-11U-13 U-15 U-17U-19 से सीनियर ओपन तक) के लिए आयोजित है, जिसमें लड़के और लड़कियांँ समान रूप से अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं।
अनुशासन और कुशल संचालन
टूर्नामेंट को सुचारू रूप से चलाने में जनरल सेक्रेटरी विनय शर्मा, अरुण दलाल, शिवम जांगड़ा, अमित कुमार, अश्विनी पांचाल, आशा मैम, ज्योति मैम (आर्यन ग्लोबल स्कूल, करौथा) और खेल इंचार्ज बलवान ( एच. डी . स्कूल बांलद) की टीम ने विशेष सहयोग दिया।एम. एस सरस्वती स्कूल के शिक्षकों ने कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में कड़ा अनुशासन बनाए रखा और समस्त प्रबंध सुनिश्चित किया कल घोषित होंगे परिणाम खिलाड़ियों के बीच चल रहे कड़े मुकाबले का अंतिम निर्णय कल यानी 26 अप्रैल को आखिरी मैच के दौरान होगा । कल ही उन होनहार खिलाड़ियों के नाम पर मोहर लगेगी जो राज्य स्तर के लिए चुने जाएंगे ।