{"_id":"698afcad2802298f5fa667feed39f25f","slug":"dispute-between-hjk-and-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकता की दौड़ में दरके हजकां-भाजपा के रिश्ते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकता की दौड़ में दरके हजकां-भाजपा के रिश्ते
नारनौल/ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2013 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में एकता का संदेश देने के लिए रविवार को दौड़े भाजपाइयों का प्रदेश
विज्ञापन
में अपने ही सहयोगी दल हजकां के नेताओं के साथ दौड़ के दौरान विवाद हो गया।
रन फॉर यूनिटी में हिस्सा लेने आए हजकां कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा नेताओं की तीखी बहस हुई। वरिष्ठ नेताओं के बीच-बचाव करने पर मामला शांत हुआ।
भाजपा की जिला इकाई ने सरदार बल्लभ भाई पटेल की 63वीं पुण्यतिथि पर रविवार को शहर के ऐतिहासिक आजाद चौक पर रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कंवर सिंह यादव ने की और दौड़ को पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष कैलाश चंद शर्मा ने दौड़ को झंडी दिखाकर रवाना किया।
शर्मा ने कहा कि रन फॉर यूनिटी के अंतर्गत देश के 565 जिलों में 2 किलोमीटर की दौड़ का आयोजन किया गया है। इसमें पूरे देश से लगभग 10 लाख लोग दौड़ में हिस्सा लेंगे व सरदार पटेल को सच्ची श्रद्धांजली देंगे। इस दौरान हजकां के कार्यकर्ता बार-बार भाजपाइयों से आगे निकलने लगे तो दोनों में विवाद छिड़ गया। हजकां-भाजपा नेताओं ने एक-दूसरे को अपशब्द भी बोले। आयोजकों ने सभी को महावीर चौक पर रुकने को कहा था, लेकिन हजकां जिला अध्यक्ष प्रो. रोशनलाल नहीं रुके। जब दौड़ अग्रसेन चौक पहुंची तो भाजपा युवा मोर्चा के वरिष्ठ नेता ने रोशनलाल का विरोध किया। इस पर दोनों में काफी देर तक जबरदस्त कहासुनी हुई।
इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद प्रदेश अध्यक्ष कांति लाल सैनी, जिला सहप्रभारी कंवर संजय सिंह, विक्रम यादव, राकेश शर्मा एडवोकेट, महावीर कौशिक, राजेंद्र यादव, सदाराम मेई, कप्तान रमेश र्श्मा, बेगराज सैनी और अशोक यादव आदि उपस्थित थे।
दोनों पार्टियों के नेताओं के बीच वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन पार्टी के स्तर पर कोई विवाद नहीं है।
- प्रो. रोशनलाल, जिला अध्यक्ष, हजकां